UK: ब्रिटेन की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने कहा, पिछली कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की रवांडा योजना समाप्त हो चुकी है। हमने इस योजना में लगे कर्मचारियों को नए वापसी और प्रवर्तन कार्यक्रम में स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया है।
हालिया आम चुनाव में जीत के बाद ब्रिटेन में अब लेबर पार्टी की सरकार है। कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने के लिए 'मिशन डिलीवरी बोर्ड' बनाए गए थे। वहीं, सरकार अब अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी काम करने की तैयारी में है। सरकार ने कहा है कि वह अवैध रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासियों के शरण आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करेगी। ताकि उन्हें जल्द उनके देश वापस भेजा जा सके।
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने क्या कहा
ब्रिटेन की सुरक्षित देशों की सूची में भारत सहित कई देश शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस सूची में शामिल देशों से आने वाले अवैध प्रवासियों को जल्द उनके देश भेजा जाएगा। इसके लिए उनके शरण आवेदनों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। देश की गृहमंत्री यवेटे कूपर ने कहा, पिछली कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की रवांडा योजना समाप्त हो चुकी है। हमने इस योजना में लगे कर्मचारियों को नए वापसी और प्रवर्तन कार्यक्रम में स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा, अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की नीति की जगह गृह मंत्रालय ने उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की योजना बनाई है। इसके साथ ही अवैध तरीके प्रवेश करने वाले श्रमिको को रोजगार देने वाले व्यवसायों पर छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
'नियंत्रित प्रणाली देखना चाहते हैं ब्रिटेन के लोग'
गृहमंत्री कूपर ने 'द सन ऑन संडे' में लिखा, हम सुरक्षित देशों के लिए तत्काल फैसले लेने और अवैध प्रवासियों की वापसी के लिए नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस देश के ज्यादातर लोग उचित तरीके से नियंत्रित और प्रबंधित प्रणाली देखाना चाहते हैं। ब्रिटेन संघर्ष और उत्पीड़न से बचकर आए लोगों की मदद करने की कोशिश करता है। लेकिन, जिन लोगों को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें अपने पास नहीं रखता है।
पिछले साल सुरक्षित देशों की सूची में शामिल हुआ भारत
भारत को पिछले साल नवंबर मं ब्रिटेन की 'सुरक्षित देशों की सूची' में शामिल किया गया था। लेकिन, नई लेबर सरकार की योजना से अवैध रूप से ब्रिटेन आने वाले भारतीयों को वापस भेजने की प्रक्रिया हो जाएगी। भारत के अलावा, वियतनाम और अल्बानिया सुरक्षित देशों की सूची में शामिल हैं। जिससे उनके यहां से आने वाले अवैध प्रवासियों को भी वापस भेजने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।