फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत: कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, फ्रांस ने दक्षिण अफ्रीका की फ्लाइट बंद की, ब्रिटेन ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 26 Nov 2021 07:53 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना नए वैरिएंट मिलने के बाद ब्रिटेन ने विमान रद्द करने का फैसला लिया है। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। 
विज्ञापन
ब्रिटेन कोरोना - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस के मिल रहे नए वैरिएंट ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने यह जानकारी दी है।  यूके के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) की ओर से  वैरिएंट बी.1.1.529 को जांच के तहत एक संस्करण (वीयूआई) घोषित करने के बाद विमान रद्द करने का फैसला लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं। इस बीच फ्रांस ने भी दक्षिण अफ्रीका की सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अगले 48 घंटे के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


डेल्टा से भी खतरनाक है यह वैरिएंट
बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, "वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके लिए अधिक जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य सचिव जावेद ने  कहा, "हम सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एहतियाती कार्रवाई कर रहे हैं। हम लगातार टीकाकरण अभियान को भी मजबूत कर रहे हैं। सर्दियों का मौसम आ रहा है, इसलिए हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।"
विज्ञापन


WHO ने की समीक्षा बैठक
वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में संभावित रूप से तेजी से फैल रहे सीओवीआईडी स्ट्रेन पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक की। इसमें WHO ने सभी देशों से खतरे के खिलाफ अलर्ट रहने को कहा और जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें