फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक्जिट पर बोले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, यूरोपीय संघ के साथ समझौते पर काफी प्रगति हुई

Sun, 15 Sep 2019 04:58 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को दावा किया कि यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट समझौते की दिशा में ‘काफी प्रगति’ हुई है। जॉनसन ने समाचारपत्र ‘द मेल’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘अभी से लेकर 17 अक्टूबर तक काफी कार्य किया जाना है, जब यूरोपीय संघ के नेता ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से हटने के निर्धारित समय से पहले अंतिम बैठक के लिए एकत्रित होंगे।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं उस बैठक में जा रहा हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम समझौते कर लेंगे। यदि हम समझौता नहीं कर पाते हैं तो हम 31 अक्टूबर को यूरोपीय संघ से अलग हो जाएंगे। जॉनसन की यह टिप्पणी यूरोपीय आयोग के प्रमुख जीन क्लाड जंकर और यूरोपीय संघ के प्रमुख ब्रेक्जिट वार्ताकार माइकल बार्नियर के बीच लक्जमबर्ग में सोमवार को बातचीत से पहले आई है।

जॉनसन ने ब्रिटेन की तुलना कॉमिक पुस्तक चरित्र हल्क से की। उन्होंने कहा, हल्क जितना अधिक उग्र होता है वह उतना मजबूत होता है और वह हमेशा भागने में सफल रहता है चाहे उसे कितनी भी मजबूती से बांधा गया हो। उन्होंने कहा, हम 31 अक्टूबर को (यूरोपीय संघ से) बाहर आ जाएंगे और हम यह करेंगे, मुझपर विश्वास रखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें