फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: UK के चार पुलिस अफसरों पर अनुशासनहीनता के आरोप, पीड़िता की शिकायतों को किया अनदेखा

Mon, 24 Nov 2025 08:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

हर्षिता बरेला हत्याकांड के मामले में ब्रिटेन के चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।हर्षिता ने कोर्बी, नॉर्थम्पटनशायर, ईस्ट मिडलैंड्स और इंग्लैंड की पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने पति पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
हर्षिता ब्रेला, पंकज लांबा - फोटो : एएनआई/ब्रेला परिवार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के चार पुलिस अधिकारियों पर सोमवार को अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया। आरोप है कि इन अधिकारियों ने हर्षिता ब्रेला की ओर से की गई शिकायतों को संभालने में अनुशासनहीनता दिखाई। हर्षिता दिल्ली की महिला थीं। उनका शव एक कार के बूट में पाया गया था। इस मामले में उनका पति पंकज लांबा मुख्य संदिग्ध है, जो अभी भी फरार है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के स्वतंत्र पुलिस आचरण कार्यालय (आईओपीसी) ने निष्कर्ष निकाला कि नॉर्थहैम्पटनशायर पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ मामला बनता है। हर्षिता (24 वर्षीय) ने कोर्बी, नॉर्थम्पटनशायर, ईस्ट मिडलैंड्स और इंग्लैंड की पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने पति पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। पिछल वर्ष 14 नवंबर को लंदन में हर्षिता का शव पाया गया था। उसके बाद से लांबा फरार है। बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन से भागकर भारत आ गया है। 

आईओपीसी के निदेशक (संपर्क) डेरेक कैंपबेल ने कहा, यह एक भयावह मामला है, जिसमें ब्रिटेन आने के तुरंत बाद ही एक युवा महिला की हत्या कर दी गई। हमारी संवेदनाएं हर्षिता ब्रेला के परिवार और दोस्तों के साथ हैं, जो न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी स्वतंत्र जांच ने नॉर्थम्पटनशायर पुलिस की उस प्रतिक्रिया की समीक्षा की, जब हर्षिता ने घरेलू दुर्व्यवहार की जानकारी दी थी। इसमें जांच की रणनीति, उठाए गए कदम, पीड़िता के साथ संवाद और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। कैंपबेल ने कहा, सबूतों की पूरी समीक्षा के बाद हमने फैसला लिया है कि चार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर धमाके, आत्मघाती हमले में कम से कम तीन जवानों की मौत

जमानत पर रिहा किया गया था संदिग्ध
आईओपीसी की जांच के अनुसार, पिछले वर्ष 29 अगस्त को हर्षिता ने नॉर्थम्पटनशायर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें उनके पति पंकज लांबा से घरेलू दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। संदिग्ध को तीन सितंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया और पुलिस जमानत पर रिहा किया गया। जमानत शर्त थी कि वह अपनी पत्नी से संपर्क नहीं करेगा। उसे घरेलू हिंसा सुरक्षा आदेश भी जारी किया गया।

कार के बूट में पाया गया था हर्षिता का शव
हर्षिता का शव 14 नवंबर, 2024 को पूर्वी लंदन, इलफोर्ड में एक वॉक्सहॉल कोर्सा कार के बूट में पाया गया। पुलिस को शक है कि 10 नवंबर की शाम को नॉर्थम्पटनशायर में उसके घर पर उसे गला घोंटकर मारा गया और शव बाद में लंदन ले जाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारतीय मूल का वांछित अपराधी कनाडा में हथियार समेत गिरफ्तार, निकोलस सिंह पर क्या आरोप?

आईओपीसी ने पिछले साल 20 नवंबर को नॉर्थम्पटनशायर पुलिस से प्राप्त जानकारी के बाद स्वतंत्र जांच शुरू की। जांच में दो जासूस और दो वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिनकी जिम्मेदारी जांच की निगरानी और समीक्षा की थी। आईओपीसी ने कहा, सभी उपलब्ध सबूतों की समीक्षा के बाद हमारे विचार में दो जासूसों के खिलाफ गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बनता है। लगता है कि उन्होंने मामले की समीक्षा ठीक से नहीं की, जांच के कदम तय नहीं किए, वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह नहीं ली और हर्षिता को पर्याप्त जानकारी नहीं दी। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें