फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak: G-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचेंगे ब्रिटेन के PM, भव्य स्वागत की तैयारी में रिश्तेदार

Wed, 06 Sep 2023 05:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी-20 विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस सप्ताह के अंत में भारत पहुंचेंगे। नई दिल्ली में अपने रिश्तेदारों से उनका भव्य स्वागत होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : twitter/@ajplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी-20 विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस सप्ताह के अंत में भारत पहुंचेंगे। नई दिल्ली में अपने रिश्तेदारों से उनका भव्य स्वागत होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

एक प्रमुख समाचार पत्र ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि सुनक के रिश्तेदार फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत करेंगे और उनके लिए दावत का आयोजन करेंगे और पंजाबी संगीत पर नॉन-स्टॉप डांस करेंगे। 

सुनक के पंजाबी मूल के मामा डॉ.गौतम देव सूद (65 वर्षीय) ने कहा कि उनके आगमन के मौके पर सभी रिश्तेदारों को नई दिल्ली आने को कहा गया है। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि वह अपनी पैतृक भूमि का दौरा कर रहे हैं। 

सुनक के चाचा सुभाष बेरी ने कहा,'हम सटीक जानकारी नहीं दे सकते लेकिन (ब्रिटिश) प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एक योजना बनाई गई है।' हालांकि उन्होंने कहा, हम नॉन-स्टॉप डांस की एक रात के लिए हम कमर कस रहे हैं, ज्यादातर पारंपरिक पंजाबी संगीत की जीवंत धुनों पर डांस होगा। मुझे लगता है कि हम रास्ते में कुछ अंग्रेजी धुनों पर भी थिरक सकते हैं।'

प्रधानमंत्री के रूप में सुनक की पहली भारत यात्रा
अखबार ने लिखा है कि सुनक के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है, क्योंकि जी-20 शिखर सम्मेलन और इसके इतर द्विपक्षीय वार्ता के लिए शुक्रवार से रविवार के बीच व्यस्त कार्यक्रम है। सुनक (43 वर्षीय) का जन्म साउथम्पटन में उनके माता-पिता यशवीर और उषा के घर हुआ था। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा पर उनके साथ उनकी भारतीय पत्नी अक्षता मूर्ति, इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखिका सुधा मूर्ति की बेटी होंगी।

सुनक और मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की उम्मीद
सुनक का परिवार उत्तर भारत में है, जबकि मूर्ति के रिश्तेदार ज्यादातर कर्नाटक में रहते हैं। इस बीच, इस शनिवार और रविवार को होने वाले जी-20 विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। खबरों के मुताबिक, सुनक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुक्त व्यापार समझौते को लेकर आगे बढ़ रही बातचीत
यात्रा से पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने इस सप्ताह डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी शीर्ष टीम के साथ मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में भारत को ब्रिटेन का 'अपरिहार्य साझेदार' बताया। डाउनिंग स्ट्रीट ने मंत्रिमंडल की बैठक के बारे में कहा,'प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है और वह केवल उस दृष्टिकोण पर सहमत होंगे जो पूरे ब्रिटेन के लिए कारगर हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें