फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: चुनाव से ठीक पहले सट्टेबाजी के आरोप में घिरा कंजर्वेटिव पार्टी का एक और अधिकारी, पीएम सुनक ने जताई नाराजगी

Sun, 23 Jun 2024 04:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में जुलाई में आम चुनाव होने हैं। इससे पहले पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं पर सट्टेबाजी के आरोप लग रहे हैं। अब एक और अधिकारी निक मेसन पर सट्टेबाजी के आरोप लगे हैं। पीएम सुनक ने इस पर नाराजगी जताई है।  
विज्ञापन
यूके के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में आम चुनाव के एलान से पहले चुनाव की तारीखों को लेकर सट्टेबाजी के आरोपों ने कंजर्वेटिव पार्टी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पार्टी के एक नेता को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया गया है और कुछ अन्य नेताओं पर भी सट्टेबाजी के आरोप लगे हैं। अब बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के एक और अधिकारी पर सट्टेबाजी के आरोप लगे हैं। आरोपी अधिकारी भी चुनाव की तारीखों के आधिकारिक एलान से पहले सट्टेबाजी करने में शामिल थे। 

विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्य डेटा अधिकारी पर सट्टेबाजी के आरोप
ब्रिटेन के जुआ आयोग का आरोप है कि कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्य डेटा अधिकारी निक मेसन भी चुनाव की तारीखों को लेकर सट्टेबाजी में लिप्त रहे। हालांकि, निक मेसन ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। बताया गया है कि फिलहाल निक मेसन छुट्टी पर चले गए हैं। 

कंजर्वेटिव पार्टी ने इन नेताओं पर भी सट्टेबाजी के आरोप
इससे पहले मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पीएम ऋषि सुनक के निजी सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी क्रेग विलियम्स को भी सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दी गई। इसके अलावा कंजर्वेटिव पार्टी के अभियान निदेशक टोनी ली और पार्टी की सांसद पद की प्रत्याशी लॉरा सॉन्डर्स पर भी सट्टेबाजी के आरोप लगे थे। बताया गया है कि अपने नेताओं की सट्टेबाजी में कथित संलिप्तता को लेकर पीएम सुनक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


पीएम ऋषि सुनक ने क्या कहा?
इस मामले में प्रधानमंत्री सुनक का कहना है कि सट्टेबाजी के मामले में जांच जारी है। उन्होंने जांच को सही ठहराते हुए कहा कि कार्रवाई को जारी रखने की अनुमति दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को नियम तोड़ते हुए पाया गया तो इसके कानूनी रूप से परिणाम भी भुगतने होंगे। इसके साथ ही ऐसे नेताओं को कंजर्वेटिव पार्टी से भी बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें