फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में हटाए गए राष्ट्रीय प्रतिबंध, प्रधानमंत्री जॉनसन बोले- टीकाकरण की चुनौतियों के लिए तैयार

Wed, 02 Dec 2020 11:42 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को कहा कि वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर खूब सारी तार्किक चुनौतियां हैं। टीका को शून्य से 70 डिग्री नीचे के तापमान पर रखना होगा और इसे विशेष बक्से में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा। एक बार आपूर्ति हो जाने पर इसे पांच दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज हमने इंग्लैंड में राष्ट्रीय प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया है, अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्सों को खोल दिया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि ब्रिटेन, दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। इससे घातक कोरोना वायरस को काबू करने के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ब्रिटेन की दवा और स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने बताया कि यह टीका उपयोग में लाने के लिए सुरक्षित है। दावा किया गया था कि यह टीका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 95 प्रतिशत तक असरदार रहा है।

प्रसिद्ध और प्रमुख अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने साथ मिलकर इस टीके को विकसित किया है। कंपनी ने हाल में दावा किया था कि परीक्षण के दौरान उसका टीका सभी उम्र, नस्ल के लोगों पर कारगर रहा। ब्रिटेन को 2021 के अंत तक दवा की चार करोड़ खुराक मिलने की संभावना है। इतनी खुराक से देश की एक तिहाई आबादी का टीकाकरण हो सकता है। खुराक का अधिकतर हिस्सा अगले साल की पहली छमाही में मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार ने कहा कि उसे यकीन है कि फाइजर-बायोएनटेक टीके के वितरण के लिए शीत भंडारण केंद्रों के संबंध में कोई समस्या नहीं होगी। फ्रिज में भंडारित करने पर इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर पांच दिन तक रखा जा सकता है। बता दें कि पिछले महीने में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड के वर्तमान लॉकडाउन को रिप्लेस करने के लिए कोरोना वायरस प्रतिबंधों की तीन-स्तरीय प्रणाली की सख्त घोषणा की थी, या यूं कह सकते हैं कि इंग्लैंड एक महीने के लिए राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने का एलान किया था, जो आज यानी 2 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें