फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK New PM: प्यार और परिवार के मुद्दे पर खुलकर बोले सुनक, कहा- पत्नी रहती हैं अस्त-व्यस्त, मुझे व्यवस्था पसंद

Mon, 08 Aug 2022 05:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।

सार

ऋषि सुनक ने बताया कि वित्त मंत्री के तौर पर मिला डाउनिंग स्ट्रीट का सरकारी आवास छोड़ने के पीछे असल वजह उनकी बेटी थी, जो प्राइमरी स्कूल के आखिरी दौर में थी और उसे रोज घर से पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था। उस समय अक्षता के ब्रिटेन में टैक्स मुद्दे पर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह बहुत व्यवस्थित तरीके से रहते हैं, जबकि पत्नी अक्षता मूर्ति अस्तव्यस्त रहती हैं। इस दौरान वह प्यार और परिवार के बारे में खुलकर बोले।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे अक्षता से अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए के दौरान जब पहली बार मिले तभी यकीन हो गया था कि अक्षता से उनका खास रिश्ता है। अक्षता के साथ बैठने के लिए उन्होंने क्लास तक बदल ली थी। आखिर में 2006 में बंगलूरू में दोनों की शादी हुई। अब दो बेटियों कृष्णा (11) व अनुष्का (9) हैं। सुनक ने कहा कि दोनों बेटियों के पैदा होने के वक्त पत्नी के साथ थे। उनके तीन-तीन साल की होने तक वे पर्याप्त समय दे पाए। तीन वर्ष तक बच्चों के साथ समय बिताने को सुनक बेहद जरूरी मानते हैं। 

वह कहते हैं जब बच्चे दुनिया को समझ रहे होते हैं, तो माता-पिता की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लोग आपको चरित्र, इरादों और कामकाज के नजरिये से देखते हैं, बैंक खातों में पड़ी रकम के आधार पर नहीं। एजेंसी
विज्ञापन


बेटी की वजह से छोड़ा था सरकारी आवास
सुनक ने बताया कि वित्त मंत्री के तौर पर मिला डाउनिंग स्ट्रीट का सरकारी आवास छोड़ने के पीछे असल वजह उनकी बेटी थी, जो प्राइमरी स्कूल के आखिरी दौर में थी और उसे रोज घर से पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था। उस समय अक्षता के ब्रिटेन में टैक्स मुद्दे पर विवाद चल रहा था।

जीत का जताया यकीन... 

  • ओपिनियन पोल में लिज ट्रस के आगे चलने के मुद्दे पर कहा कि वे मानते हैं इस लिहाज से वे पिछड़े हुए दिख रहे हैं, लेकिन असल नतीजे तो मतदान के बाद आने हैं।
  • उन्हें यकीन है कि जीत उन्हीं की होगी। उन्होंने मंदी आने की आशंका काे निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें