फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में उथल-पुथल: ब्रिटेन के सांसदों की छुट्टी रद्द, तालिबान को लेकर होगी चर्चा

Mon, 16 Aug 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन

सार

  • ब्रिटेन संसद में अफगानिस्तान में पनपे संकट पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया है उस पर चर्चा होगी
  • ब्रिटिश नागरिकों की सहायता के लिए लगभग 600 सैनिकों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा
विज्ञापन
ब्रिटेन संसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा होने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। इसी के मद्देनजर ब्रिटेन में छुट्टी पर गए सांसदों को वापस बुलाया जा रहा है ताकि संसद में अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों पर चर्चा की जा सके।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को अपनी कैबिनेट की आपातकालीन समिति की बैठक बुलाई थी। अब बताया जा रहा है कि बुधवार को एक दिन के लिए संसद की बैठक होगी जहां अफगानिस्तान में पनपे संकट पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया है उस पर चर्चा होगी।

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा था कि अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान से ब्रिटेन के दूतावास के कर्मचारियों, अधिकारियों को बड़े पैमाने पर निकाला जाएगा। साथ ही कहा कि उन अफगान नागरिकों को वापस लाने के प्रयास तेज करेंगे जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय बलों की मदद की है। इसके लिए जल्द ही टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अफगानिस्तान में ब्रिटेन के राजदूत लॉरी बेयरेस्टो को सोमवार की सुबह तक अफगानिस्तान से बाहर निकाल लिया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद नाटो के अन्य सहयोगियों की तरह ब्रिटेन ने भी अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया। इसके बाद तालिबान अफगान सरकार पर हावी होता गया।

 ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने घोषणा की थी कि देश छोड़ने में ब्रिटिश नागरिकों की सहायता के लिए लगभग 600 सैनिकों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा। वहीं अमेरिका अपने दूतावास कर्मचारियों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें