फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: प्रिंस हैरी से नहीं मिलेंगे किंग चार्ल्स, ड्यूक की इस मांग ने बिगाड़ी बात

Thu, 09 May 2024 08:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रिंस हैरी, जिन्हें ड्यूक ऑफ ससेक्स भी कहा जाता है, उनके प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि वे अपने पिता किंग चार्ल्स से नहीं मिलेंगे। इसकी वजह किंग चार्ल्स के व्यस्त कार्यक्रम को बताया जा रहा है। हालांकि शाही परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने एक अलग ही कहानी बताई है। 
विज्ञापन
किंग चार्ल्स और प्रिंस हैरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के शाही घराने में प्रिंस हैरी से उनके पिता किंग चार्ल्स की नाराजगी जगजाहिर है। अब खबर आई है कि प्रिंस हैरी के लंदन दौरे पर भी किंग चार्ल्स से उनकी मुलाकात नहीं हो पाएगी। ब्रिटिश शाही खानदान से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। प्रिंस हैरी इनविक्टस गेम्स की 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


प्रिंस हैरी और किंग चार्ल्स की नहीं हो पाएगी मुलाकात
प्रिंस हैरी, जिन्हें ड्यूक ऑफ ससेक्स भी कहा जाता है, उनके प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि वे अपने पिता किंग चार्ल्स से नहीं मिलेंगे। इसकी वजह किंग चार्ल्स के व्यस्त कार्यक्रम को बताया जा रहा है। वहीं रॉयल कमेंटेटर चार्लेट ग्रिफिथ्स का मानना है कि प्रिंस हैरी ने किंग चार्ल्स से मुलाकात के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिनकी वजह से किंग चार्ल्स ने प्रिंस हैरी से न मिलने का फैसला किया। प्रिंस हैरी की शर्त थी कि जब वे अपने पिता से मिलें तो उस वक्त कौन कमरे में रहेगा और कौन नहीं, ये वे तय करेंगे। हालांकि किंग चार्ल्स ने हैरी की ये शर्त मानने से इनकार कर दिया। 

हैरी की आत्मकथा को लेकर गुस्से में हैं किंग चार्ल्स
प्रिंस हैरी इनविक्टस गेम्स के आयोजन के लिए लंदन पहुंचे हैं। प्रिंस हैरी ने इन गेम्स में शामिल होने के लिए शाही परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है, लेकिन अभी तक शाही परिवार के सदस्यों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेगन के साथ अमेरिका में रहते हैं। बीते दिनों नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री में और प्रिंस हैरी की आत्मकथा स्पेयर में शाही परिवार से जुड़े कई खुलासे किए गए थे। इसके चलते किंग चार्ल्स प्रिंस हैरी से नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें