ब्रिटेन की जेलों की कमी से वहां की सरकार भी वाकिफ है। साल 2019 में चुनाव के दौरान 20 हजार नई जेलों के निर्माण का वादा सरकार ने किया था लेकिन उस दिशा में उल्लेखनीय काम नहीं हो सका है।
ब्रिटेन में आने वाले कुछ हफ्तों तक अपराधियों को सजा देने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल ब्रिटेन की सभी जेल फिलहाल पूरी भर गई हैं। ऐसे में ब्रिटेन की एक अदालत ने उक्त निर्देश जारी किया है। अदालत ने ये भी कहा है कि जेलों में बंद कुछ कैदियों को समय से पहले रिहा किया जाए ताकि जेलों पर पड़ रहे बोझ को कुछ हद तक कम किया जा सके।
विज्ञापन
कैदियों से भरी ब्रिटेन की सभी जेल
ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स एक वरिष्ठ न्यायाधीश लॉर्ड जस्टिस एडिस ने निर्देश दिया है कि सोमवार तक दोषी अपराधियों को सजा के एलान को फिलहाल टाल दिया जाए। जब इस आदेश को लेकर न्यायाधीश लॉर्ड जस्टिस एडिस से जब दुष्कर्म के दोषियों की सजा टालने को लेकर सवाल किया गया तो वह भी मौजूदा हालात को लेकर परेशान दिखे और उन्होंने समाज में अपराधियों के खुले घूमने पर चिंता जताई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन की जेलों में फिलहाल 88016 कैदी बंद हैं, जो कि ब्रिटिश जेलों की कुल क्षमता से महज 654 ही कम है।
ब्रिटेन की जेलों की कमी से वहां की सरकार भी वाकिफ है। साल 2019 में चुनाव के दौरान 20 हजार नई जेलों के निर्माण का वादा सरकार ने किया था लेकिन उस दिशा में उल्लेखनीय काम नहीं हो सका है। लंकाशायर, लीसेस्टरशायर और बंकिंघनशायर में तीन जेलों का निर्माण हो रहा है लेकिन योजना संबंधी मंजूरी ना मिलने से इनके निर्माण में देरी हो रही है।