फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर, खाद्य पदार्थों और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से आई यह स्थिति

Thu, 18 Aug 2022 01:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।

सार

यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, ऊर्जा, टॉयलेट पेपर और टूथब्रश समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते हुई है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में महंगाई उच्चतम स्तर पर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य पदार्थों और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ब्रिटेन की मुद्रास्फीति दर जुलाई में बढ़कर 40 साल के नए उच्चतम 10.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ता मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति दो अंकों में पहुंच गई है, जो जून में 9.4 प्रतिशत से अधिक थी। यह आंकड़ा विश्लेषकों के 9.8 प्रतिशत के पूर्वानुमान से अधिक है।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, ऊर्जा, टॉयलेट पेपर और टूथब्रश समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते हुई है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है। बैंक ऑफ इंग्लैंड का कहना है कि प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति अक्तूबर में बढ़कर 13.3 प्रतिशत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें