फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: भारत के IT सचिव को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने IGF में किया शामिल, 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों में हुए शामिल

Wed, 17 Aug 2022 10:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव अल्केश कुमार शर्मा को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा अपने इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) लीडरशिप पैनल में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अल्केश कुमार शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव अल्केश कुमार शर्मा दुनियाभर के उन दस प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा अपने इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईजीएफ) लीडरशिप पैनल में नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इंटरनेट के अग्रणी विंट सेर्फ और नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया रीसा को भी दस सदस्यीय इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, गुटेरेस के दूत अमनदीप सिंह गिल भी प्रौद्योगिकी पर पैनल में होंगे। 

यह पैनल इंटरनेट के रणनीतिक और जरूरी मुद्दों से निपटने व आईजीएफ को रणनीतिक सलाह प्रदान करने की भूमिका निभाएगा।

कौन हैं अल्केश कुमार शर्मा?
'शर्मा केरल कैडर के एक आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय परियोजना निदेशक के रूप में भी काम किया है। 
विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के अधिकार अल्पेश कुमार शर्मा को इसी साल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। शर्मा सितंबर 2019 से अप्रैल 2020 तक कोच्चि मेट्रो रेल के प्रबंध निदेशक भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें