छोटी नावों से खतरनाक इंग्लिश चैनल को पार ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों के मुद्दे पर नए यूके-फ्रांस संयुक्त समझौते के मुताबिक, सीमा पर पुलिस की मदद के लिए फ़्रांस द्वारा ब्रिटेन का दिया जाने वाला वार्षिक भुगतान 2021-22 के लिए 62.7 मिलियन यूरो के मुकाबले बढ़कर 2022-23 में 72 मिलियन यूरो हो जाएगा।
अवैध प्रवासियों पर रोक लगाने के लिए ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन लगातार कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को ब्रिटेन ने पड़ोसी देश फ्रांस के साथ एक नया समझौता किया है। भारतीय मूल सुएला ब्रेवरमैन इन दिनों फ्रांस में हैं। जहां उन्होंने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के मुताबिक, खतरनाक छोटी नावों से इंग्लैंड में अंग्रेजी चैनल पार करने वाले अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए फ्रांसीसी गश्त बढ़ाई जाएगी। ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भी इस मुद्दे को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हम ऐसे लोगों की संख्या को नीचे ला सकते हैं। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जा रहे सुनक ने कहा कि अभी ब्रिटिश लोगों की पूर्ण प्राथमिकता अवैध प्रवासन को रोकना है।
विज्ञापन
इन बातों पर बनी सहमति
गौरतलब है कि भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं। यहां वे ब्रिटेन के विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ अवैध प्रवासन पर नई व्यवस्था को अंतिम रूप देंगी। छोटी नावों से खतरनाक इंग्लिश चैनल को पार ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों के मुद्दे पर नए यूके-फ्रांस संयुक्त समझौते के मुताबिक, सीमा पर पुलिस की मदद के लिए फ़्रांस द्वारा ब्रिटेन का दिया जाने वाला वार्षिक भुगतान 2021-22 के लिए 62.7 मिलियन यूरो के मुकाबले बढ़कर 2022-23 में 72 मिलियन यूरो हो जाएगा। साथ ही डोवर में अंग्रेजी तट पर जाने वाले लोगों को रोकने के लिए कैलिस में फ्रांसीसी तट पर गश्त करने वाले अधिकारियों की संख्या 200 से बढ़कर 300 हो जाएगी।
सुएला ब्रेवरमैन ने दिया ये बयान
इस समझौते के बाद भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि यह कोई त्वरित सुधार नहीं है, लेकिन इस नई व्यवस्था का मतलब होगा कि हम उत्तरी फ्रांस में समुद्र तटों पर गश्त करने वाले फ्रांसीसी जेंडरकर्मियों की संख्या में काफी वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि ब्रिटेन और फ्रांसीसी अधिकारी इसके खिलाफ साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि हमें इन खतरनाक यात्रा करने वाले लोगों को रोकने और आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने के लिए हम सब कुछ करना चाहिए। यह एक वैश्विक चुनौती है जिसके लिए वैश्विक समाधान की आवश्यकता है। इसे हल करने के लिए मिलकर काम करना यूके और फ्रांसीसी दोनों सरकारों के हित में है।