फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Election: ब्रिटेन में 2024 की दूसरी छमाही में होंगे आम चुनाव, सुनक ने नए साल की पहली यात्रा पर किया एलान

Thu, 04 Jan 2024 09:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UK Election: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि साल की दूसरी छमाही में आम चुनाव होंगे और इस बीच उनके पास बहुत कुछ है जिस पर वे काम करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में साल के अंतिम छह महीनों में आम चुनाव हो सकते हैं। इसके संकेत खुद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दे दिए हैं। ऋषि सुनक ने गुरुवार को आने वाले महीनों में मतदाताओं के पास जाने से इनकार कर दिया और संकेत दिए कि साल के अंतिम छह महीनों में चुनाव करवाएंगे।  
विज्ञापन


नए साल की पहली यात्रा में सुनक बोले- अभी बहुत कुछ करना है
नए साल की अपनी पहली यात्रा में सुनक ने इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में मैन्सफील्ड, नॉटिंघमशायर के बाजार शहर का दौरा किया। इस दौरान, ब्रिटिश पीएम ने कहा कि चुनाव बुलाने से पहले उन्हें अभी भी बहुत कुछ करना है। देश में कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के पांच साल पूरे होने पर जनवरी 2025 तक चुनाव होना चाहिए।  

दूसरी छमाही में आम चुनाव होंगे
हालांकि, उन्होंने मई में चुनाव से इंकार कर दिया, जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था। हालिया बयान से ऐसा लगता है कि सुनक पीएम बनने के दो साल बाद चुनाव कराने के इच्छुक हैं। सुनक ने कहा, 'इस साल की दूसरी छमाही में आम चुनाव होंगे और इस बीच, मेरे पास बहुत कुछ है जिस पर मैं काम करना चाहता हूं।'
विज्ञापन


पिछला साल मुश्किल रहा
उन्होंने कहा, 'मैं लोगों के करों में कटौती करने के साथ-साथ अवैध प्रवासन से निपटना चाहता हूं। पीएम सुनक ने स्वीकार किया कि पिछला साल मुश्किल रहा क्योंकि ब्रिटेन को कोविड के बाद की चुनौती, यूक्रेन में युद्ध और गाजा में संघर्ष से जूझना पड़ा।'

सत्ता-विरोधी लहर से जूझ रही सुनक की पार्टी
इस बीच, चुनाव से पहले आए अधिकांश सर्वे में कंजर्वेटिवों के मुकाबले लेबर पार्टी को आरामदायक बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मौजूदा समय में पार्टी सियासी उथल-पुथल, रोजमर्रा की वस्तुओं में बढ़ती लागत के संकट और बढ़ते आप्रवासन के बीच सत्ता-विरोधी लहर से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें