फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehbaz Sharif: पाक पीएम शहबाज शरीफ ने जीता मानहानि का मुकदमा, ब्रिटिश अखबार ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Fri, 09 Dec 2022 09:40 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लंदन

सार

Shehbaz Sharif: ब्रिटिश अखबार द मेल ऑन संडे और समाचार वेबसाइट मेल ऑनलाइन ने 4 जुलाई, 2019 को प्रकाशित एक लेख में एक त्रुटि के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से माफी मांगी है, जिसमें शरीफ पर ब्रिटिश विदेशी सहायता धन की चोरी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। डेली मेल अपने पत्रकार डेविड रोज के एक लेख में पाक पीएम शहबाज के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रहा। अखबार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से माफी मांगी और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी निराधार आरोप वापस ले लिए। 

विज्ञापन


इस पर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि एक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अब भ्रष्टाचार मुक्त घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक बयान में कहा कि डेली मेल द्वारा मांगी गई माफी से शहबाज शरीफ दुनिया के सामने विजयी हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री राणा तनवीर हुसैन ने ट्वीट कर कहा कि डेली मेल का माफीनामा इस बात का सबूत है कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) का इस्तेमाल राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में किया।

शरीफ पर लगा था विदेशी सहायता धन के गबन का आरोप
ब्रिटिश अखबार द मेल ऑन संडे और समाचार वेबसाइट मेल ऑनलाइन ने 4 जुलाई, 2019 को प्रकाशित एक लेख में एक त्रुटि के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से माफी मांगी है, जिसमें शरीफ पर ब्रिटिश विदेशी सहायता धन (British foreign aid money) की चोरी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


खोजी पत्रकार डेविड रोज के इस लेख को अब अखबार की वेबसाइट और अन्य प्लेटफार्मों से हटा दिया गया है। लेख में दावा किया गया था कि शहबाज शरीफ ने साल 2005 के भूकंप पीड़ितों के पुनर्वास के लिए यूनाइटेड किंगडम के डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (DFID) द्वारा प्रदान किए गए धन का गबन किया था, जब वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें