फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoffs: मेटा में छंटनी की शिकार हुईं भारतीय मूल की सुरभि गुप्ता, नेटफ्लिक्स के शो में आई थीं नजर

Fri, 09 Dec 2022 08:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेशे से इंजीनियर सुरभि 2009 से अमेरिका में रह रही हैं और वह मेटा में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम कर रही थीं। वह कहती हैं कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अच्छा काम करने के बाद भी कंपनी उन्हें बाहर कर देगी।
विज्ञापन
सुरभि गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बड़ी-बड़ी कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही हैं। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा भी इनमें से एक है। हाल ही में मेटा ने अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। भारतीय मूल की सुरभि गुप्ता भी इन कर्मचारियों में से एक हैं। हाल ही में सुरभि नेटफ्लिक्स के चर्चित शो इंडियन मैचमेकिंग (Indian Matchmaking) में भी नजर आई थीं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशे से इंजीनियर सुरभि 2009 से अमेरिका में रह रही हैं और वह मेटा में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर काम कर रही थीं। वह कहती हैं कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अच्छा काम करने के बाद भी कंपनी उन्हें बाहर कर देगी। सुरभि बताती हैं कि एक दिन सुबह छह बजे उनके पास नौकरी से निकाले जाने का मेल आया। इसके बाद न ही वह अपना कम्प्यूटर एक्ससेस कर सकती थीं, यहां तक कि ऑफिस के जिम भी नहीं जा सकती थीं। उनका कहना है कि यह मुझे निराश करने वाला था। 

रह चुकी हैं ब्यूटी क्वीन 
सुरभि 2018 में अमेरिका में आयोजित एक ब्यूटी कंपटीशन में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। इसमें वह मिस भारत-कैलिफोर्निया चुनी गई थीं। वह कहती हैं कि बीते 15 सालों से अमेरिका में जिंदगी आसान बनाने के लिए वह बहुत मेहनत कर रही हैं। हालांकि, कंपनी के एक मेल के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे जैसे टाइटैनिक डूब रहा है क्योंकि मैं एक-एक करके चीजों को खो रही थी। जैसे - वर्कप्लेस, लैटपटॉप, ईमेल। 

विज्ञापन

एच1-बी वीजा पर हैं सुरभि 
मेटा की तरफ से आए मेल ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, सुरभि एच1-बी वीजा पर अमेरिका में हैं। मेटा में नौकरी का उनका आखिरी दिन जनवरी में होगा। इसके बाद उन्हें केवल 60 दिनों के लिए अमेरिका में रहने के अनुमति होगी। एच1-बी वीजा के नियमों के अनुसार, अमेरिका में आगे रहने के लिए उन्हें तत्काल नौकरी की आवश्यकता होगी। वह कहती हैं कि नई नौकरी ढूंढना आसान नहीं है, क्योंकि यह छुट्टियों का मौसम है और अधिकतर कंपनियों ने अपने यहां की भर्ती प्रक्रिया को धीमा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें