फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी धोखाधड़ी मामले में ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की हिरासत 24 मार्च तक बढ़ाई

Thu, 27 Feb 2020 07:38 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
नीरव मोदी
विज्ञापन

ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत 24 मार्च तक बढ़ा दी। उसने पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और धनशोधन के सिलसिले में भारत प्रत्यर्पण किये जाने के मामले को अदालत में चुनौती दी है।

विज्ञापन


नीरव मोदी मंगलवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई के लिए दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल से वीडियोलिंक के माध्यम से पेश हुआ। न्यायाधीश डेविड रोबिनसन ने कहा, ‘‘आज की सुनवाई का उद्देश्य अगली सुनवाई के बारे में तय करना था जो 24 मार्च को होगी।’’

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मामले में सुनवाई 11 मई से पांच दिन तक चलेगी। हीरा कारोबारी ने पिछले साल नवंबर में मार्च 2019 से गिरफ्तारी के बाद से वैंड्सवर्थ जेल में सलाखों के पीछे रहने की वजह से हुए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का जिक्र करते हुए अंतिम समय में जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन


लेकिन मुख्य मजिस्ट्रेट एमा आर्बुथनॉट ने गवाह को धमकाये जाने की आशंका से तथा इस साल प्रत्यर्पण सुनवाई के लिए अदालत में समर्पण नहीं करने पर जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें