फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लंदन में ब्रिटिश सिख शख्स की चाकू मारकर हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, किस-किस को किया गया गिरफ्तार?

Fri, 01 Aug 2025 01:24 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लंदन के इलफोर्ड इलाके में 30 वर्षीय सिख युवक गैरी सिंह की चाकू से हत्या कर दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का आरोप लगाया है। घटना में शामिल होने के शक में तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
यूके पुलिस - फोटो : X-@metpoliceuk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है। यह घटना 23 जुलाई को पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में हुई। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मेट पुलिस के अनुसार, उन्हें लंदन एंबुलेंस सेवा से कॉल मिली थी कि एक आवासीय इलाके में झगड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गैरी को चाकू से घायल पाया गया। मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद गैरी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसकी मौत बाईं जांघ पर चाकू लगने से हुई।

अमरदीप सिंह पर हत्या का आरोप
पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया और अब वह लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में 5 जनवरी 2026 को सुनवाई तक हिरासत में रहेगा। पुलिस ने बताया कि अमरदीप और अन्य आरोपी मृतक के परिचित थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक आपसी झगड़े का मामला हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीखों का एलान; 9 सितंबर को मतदान, नतीजे भी उसी दिन

तीन महिलाएं भी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन महिलाओं (उम्र 29, 30 और 54 साल) को भी हिरासत में लिया है। सभी को पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है और अब उन्हें अक्टूबर में फिर से बुलाया जाएगा। मेट पुलिस की डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर जोआना यॉर्के ने इसे एक अलग-थलग घटना बताया, लेकिन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढें- 9 सितंबर को तय होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति, कैसे होगी वोटिंग? जानें चुनाव प्रक्रिया
विज्ञापन


पुलिस जांच लगातार जारी
मृतक के परिवार ने पुलिस के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा कि गैरी एक ऐसा इंसान था, जो सभी से जुड़ जाता था। वह एक सामाजिक व्यक्ति था, जिसे अपने परिवार के साथ वक्त बिताना सबसे अच्छा लगता था। हम उसे कभी नहीं भूलेंगे, वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। इस घटना ने ब्रिटेन के सिख समुदाय में गहरा दुख और चिंता पैदा की है।
 
गैरी की हत्या को लेकर पुलिस जांच लगातार जारी है और अधिकारियों का कहना है कि वह सभी साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं। फिलहाल समुदाय में सुरक्षा को लेकर तनाव है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें