फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ब्रेक्जिट की समयसीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाने पर सहमत

Thu, 11 Apr 2019 02:09 PM IST
आसिम खान भाषा, ब्रुसेल्स
विज्ञापन
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता बृहस्पतिवार को ब्रेक्जिट की तारीख (ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर जाने की समयसीमा) को बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने पर सहमत हो गए। यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं ने समयसीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमत होने से पहले छह घंटे तक बैठक की। 

विज्ञापन


यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे के सामने यह प्रस्ताव रखा। मे ने ब्रेक्जिट की समयसीमा को 30 जून तक बढ़ाने के लिए आग्रह किया था। टस्क ने ट्वीट में कहा, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे लंबे,  लचीले विस्तार के लिए सहमत हैं। इसका अर्थ है कि ब्रिटेन को बेहतर संभव समाधान खोजने के लिए छह महीने का समय और मिलेगा। 

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर जाने की समयसीमा समाप्त होने से दो दिन पहले ब्रिटेन के शीर्ष नेताओं ने रात्रिभोज बैठकों पर चर्चा की।  मे ने एक आपातकाल शिखर बैठक में ब्रेक्जिट की समयसीमा को 12 अप्रैल से आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


कुछ सदस्य देशों ने ब्रिटेन के साथ सहानुभूति जताई है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ बैठक से पहले चेतावनी दी थी। सम्मेलन में पहुंचे मैक्रों ने कहा , कुछ भी फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने मे से आग्रह किया कि वह स्पष्ट करें कि ब्रिटेन क्या चाहता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें