फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रेमिका के लिए गूगल अर्थ से तैयार किया शादी का प्रस्ताव, बनाया विश्व रिकॉर्ड

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 11 Apr 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यासन तकाहाशी अपनी प्रेमिका के साथ - फोटो : social media

जापान के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के लिए बेहद अनोखा शादी का प्रस्ताव तैयार किया है। हैरानी की बात तो ये है कि ये प्रस्ताव गूगल अर्थ की मदद से तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को तैयार करने के लिए इस व्यक्ति को छह माह तक यात्राएं करनी पड़ीं, साथ ही जीपीएस और अन्य कई चीजों की सहायता भी ली। ऐसा प्रस्ताव तैयार कर टोक्यो के रहने वाले यासन तकाहाशी ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।



तकाहाशी ने इतिहास की सबसे बड़ी जीपीएस ड्रॉइंग बनाई है। तकाहाशी की कहानी गूगल ने ट्वीट की है। इस कहानी को दुनियाभर में काफी सराहना मिल रही है। साल 2008 से ही तकाहाशी ने अपनी प्रेमिका नातसुकी को प्रपोज करने का फैसला कर लिया था।  


तकाहाशी ने गूगल अर्थ और स्ट्रीट व्यू की मदद से जीपीएस आर्ट बनाया। जिसके बाद उसने सोचा कि क्यों ना इस आर्ट से ही नातसुकी को प्रपोज किया जाए। 


इस काम को करने के लिए तकाहाशी ने अपनी नौकरी छोड़ दी। फिर उसने होक्काइडो द्वीप से कागोशिमा के तट तक यात्रा करने का फैसला लिया। करीब छह महीने में तकाहाशी ने 7,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। तकाहाशी की प्रेमिका ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा है कि उसके लिए ये सब आश्चर्य से भरा है। उसका कहना है कि तकाहाशी का प्यार उसे दुनिया का सबसे बड़ा प्यार लग रहा है।


गूगल ने तकाहाशी की यात्रा को बताने के लिए एक वीडियो भी ट्वीट किया है। तकाहाशी की कहानी को अब तक 22.8 हजार बार देखा जा चुका है। अभी तक बहुत से लोगों ने इस इसपर कमेंट भी किया है।

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next