फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने यहां फंसे भारतीय नागरिकों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वापस भेजेगा यूएई

Sun, 12 Apr 2020 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, दुबई

सार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कोरोना वायरस संकट को लेकर अपने यहां फंसे हुए भारतीयों और अन्य देशों के नागरिकों को वापस भेजने की पेशकश की है, बशर्ते कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आए। भारत में नियुक्त यूएई के राजदूत ने गल्फ न्यूज से यह कहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में नियुक्त संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत रहमान अल बन्ना ने शनिवार को फोन पर गल्फ न्यूज से कहा कि यूएई के विदेश एवं अंतराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय ने देश में मौजूद सभी दूतावासों को इस सिलसिले में पिछले एक-दो हफ्तों में पत्र भेजा है, जिनमें भारतीय दूतावास भी शामिल है।

विज्ञापन


राजदूत के हवाले से अखबार ने कहा, ‘हमने यह पत्र भेजा है और यूएई में भारतीय दूतावास सहित सभी दूतावासों को तथा भारत में विदेश मंत्रालय तक को सूचित किया है। ’ उन्होंने कहा कि यूएई ने यहां से स्वदेश लौटना चाह रहे लोगों को जांच कराने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हम हर किसी को आश्वस्त कर रहे हैं कि हमारे पास सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं हैं, सर्वश्रेष्ठ जांच केंद्र हैं और हमने 5,00,000 से अधिक लोगों की जांच की है।’ उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें यूएई में ही रहना होगा। उनका हमारे यहां इलाज कराया जाएगा।’
विज्ञापन


राजदूत ने कहा, कुछ कारणवश यूएई में फंसे लोगों को भी विमान से वापस भेजने का हम भरोसा दिला रहे हैं। कुछ लोग लॉकडाउन के चलते और भारत में हवाईअड्डों के बंद होने के चलते फंस गए। कुछ लोग यूएई की यात्रा पर आए थे।

उल्लेखनीय है कि केरल उच्च न्यायालय ने महामारी के चलते खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए निर्देश जारी करने की मांग करने वाली एक याचिका पर शनिवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें