फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल के बाद अब यूएई ने अमेरिका से किया प्रतिरक्षण समझौते पर करार

Mon, 14 Sep 2020 12:22 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

इस्राइल के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका ने प्रतिरक्षण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता नागरिकों के हितों की रक्षा करने के लिए काउंसलर स्टाफ की क्षमता को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में यूएई अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार बना रहेगा, ताकि पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों की रक्षा सुनिश्चित हों और बिना रुकावट वाणिज्यिक गतिविधियां चलती रहें।


बता दें कि हाल ही में अमेरिका के सहयोग से यूएई और इस्राइल के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों देश राजनयिक संबंध शुरू करने को सहमत हुए हैं। इस समझौते के कुछ दिन बाद ही अमेरिका और यूएई के बीच यह करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें