फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: यूएई ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए दोहराया अटूट समर्थन, कहा- एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय

Thu, 22 May 2025 05:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी।

सार

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपना समर्थन दोहराया और इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बताया। यूएई की संघीय राष्ट्रीय परिषद की रक्षा, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल-नुआइमी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
श्रीकांत शिंदे, अली राशिद अल-नुआइमी - फोटो : एक्स/भारतीय दूतावास, यूएई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के प्रति अपना अटूट समर्थन दोहराया। एक प्रमुख खाड़ी सांसद ने आतंकवाद को वैश्विक खतरा और पूरी मानवता के लिए एक अभिशाप बताया। 

विज्ञापन


संघीय राष्ट्रीय परिषद की रक्षा, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल-नुआइमी ने भारतीय सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक के बाद यह बात कही। यह बैठक आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक मुहिम के तहत हुई।

अल-नुआइमी ने कहा, आतंकवाद केवल एक देश या क्षेत्र के लिए खतरा नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक खतरा है। हमें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर योजनाएं और रणनीतियां बनानी चाहिए और मानवता के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा; हिंदू संगठन दरवार इत्तेहाद ने की सरकार से ये अपील

यूएई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल - फोटो : एक्स/भारतीय दूतावास, दुबई
33 देशों की राजधानी भेजे गए प्रतिनिधिमंडल
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से 33 देशों की राजधानियों को सात प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं। यह उनमें से एक है। इनका मकसद पाकिस्तानी की नीयत और आतंकवाद पर भारत की प्रतिक्रिया को दुनिया के सामने रखना है। 

श्रीकांत शिंदे, अली राशिद अल-नुआइमी - फोटो : एक्स/भारतीय दूतावास, यूएई।
आतंकवाद मानवाता का दुश्मन: अल-नुआइमी
अल नुआइमी ने जोर देते हुए कहा, आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। समझदार लोगों को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया, हम पहले से ही आतंकवाद से लड़ाई में भारत के साथ सहयोग कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारे लिए समझौते का विषय नहीं है। भारत हमारा रणनीतिक साझेदार है,  न केवल सरकार के स्तर पर बल्कि जनता के स्तर पर भी। 

श्रीकांत शिंदे - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई
बैठक पर श्रीकांत शिंदे ने क्या कहा
श्रीकांत शिंदे ने इस बातचीत को बहुत सार्थक बताया और कहा कि यूएई आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ पूरी तरह खड़ा है। शिंदे ने कहा, हमने रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल-नुआइमी और सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान से मुलाकात की। यूएई भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने आगे कहा, यूएई से साफ संदेश मिला है कि किसी भी धर्म के नाम आतंकवाद नहीं फैलना चाहिए। यह हमला केवल भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर है। यूएई जैसे विविधता वाले क्षेत्र में भी शांति और समृद्धि है, जैसे भारत में है। वहां रहने वाले भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 

ये भी पढ़ें: फिलीपींस: 'सभी कैबिनेट सचिव पद से इस्तीफा दें', चुनाव में अहम सीनेट सीटें हारने पर राष्ट्रपति मार्कोस का एलान
विज्ञापन

यूएई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल - फोटो : पीटीआई
प्रतिनिधि मंडल में अन्य सदस्य कौन हैं
प्रतिनिधिमंडल में अन्य सदस्य मनन कुमार मिश्रा (भाजपा), सस्मित पात्रा (बीजेडी), ई.टी. मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल), एस.एस. अहलूवालिया (भाजपा), अतुल गर्ग (भाजपा), बांसुरी स्वराज (भाजपा), पूर्व राजनयिक सुजान आर. चिनॉय, भारत के यूएई में राजदूत संजय सुधीर शामिल हैं।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें