फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Typhoon Rai in Philippines: फिलीपींस में तूफान राय ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंची

Sun, 19 Dec 2021 01:41 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलीपीन

सार

Typhoon Rai in Philippines: राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दो अरब पेसो (चार करोड़ डॉलर) की मदद देने का वादा किया।
विज्ञापन
तूफान राय ने मचाई तबाही - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस में तूफान राय ने कोहराम मचाया हुआ है। अब तक इस तूफान से मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है। आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 49 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, दक्षिणी-पूर्वी प्रांत में दिनागत द्वीप पर तूफान में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में अब तक मरने वालों की संख्या 98 हो गई है।

विज्ञापन


उधर, बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं।  बता दें कि फिलीपीन के मध्य हिस्से में गुरुवार और शुक्रवार को तूफान से भारी तबाही हुई। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। तूफान के बाद 227 शहरों और कस्बों में बिजली गुल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अब तक केवल 21 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तीन क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर पानी भरा हुआ है।

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दो अरब पेसो (चार करोड़ डॉलर) की मदद देने का वादा किया। तूफान के दौरान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 270 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक की हवाओं से भारी क्षति हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें