फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास: पूजाघर बंधक मामले में ब्रिटेन में दो किशोर गिरफ्तार, ब्रिटिश नागरिक था पुलिस कार्रवाई में मारा गया हमलावर

Mon, 17 Jan 2022 10:39 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना को आतंकी हमला घोषित किया है। इसकी जांच में ब्रिटिश पुलिस एफबीआई की मदद कर रही है।
विज्ञापन
जांच में ब्रिटिश पुलिस एफबीआई की मदद कर रही है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक्सास में चार लोगों को बंधक बनाए जाने के मामले में ब्रिटिश पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क के रास्ते ब्रिटेन के ब्लैकबर्न से टेक्सास पहुंचे ब्रिटिश नगारिक मलिक फैजल अकरम ने शनिवार शाम को कोलीविल में यहूदी पूजाघर में चार लोगों को बंधक बना लिया। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने इस सिलसिले में दो किशोरों को सोमवार को गिरफ्तार कर बताया कि पुलिस अमेरिकी एजेंसियों की जांच में मदद कर रही है।

विज्ञापन


अकरम के भाई गुलबर ने ब्लैकबर्न मुस्लिम समुदाय के फेसबुक पेज पर अपने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए बंधकों से माफी मांगते हुए लिखा कि एक परिवार के रूप में अकरम के इस काम को माफ नहीं कर सकते। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल सभी पीड़ितों से तहे दिल से माफी मांगते हैं। किसी भी इंसान पर कोई भी हमला गलत है और इसकी हमेशा निंदा की जानी चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना को आतंकी हमला घोषित किया है। इसकी जांच में ब्रिटिश पुलिस एफबीआई की मदद कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें