Pakistan: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है, जानकारी के मुताबिक एक जज के काफिले पर ये आतंकी हमला किया गया, जिसमें जज की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को न्यायाधीशों की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जज के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। हलांकि इस गोलीबारी में तीनों न्यायाधीश सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे सभी जज
स्थानीय पुलिस के मुताबिक ड्यूटी के बाद टैंक जिला न्यायालय से डेरा इस्माइल खान में मौजूद अपने घरों की ओर जा रहे न्यायाधीशों के काफिले पर जब हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला किया तो उस समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के घातक सशस्त्र हमले से न्यायाधीशों की सुरक्षा करते हुए ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी मारे गए। दो अन्य घायल हो गए।
टैंक-डीआई खान रोड पर जारी है टकराव
पुलिस ने बताया कि टैंक-डीआई खान रोड पर पुलिस और आतंकवादियों के बीच घात लगाकर हमला जारी है। इस बीच, प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने न्यायाधीशों के वाहनों पर हमले की निंदा की और रिपोर्ट मांगी। दो पुलिसकर्मियों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए गंदापुर ने न्यायाधीशों के लिए सुरक्षा घेरा और कड़ा करने का आह्वान भी किया। मौजूदा हमला देश भर में इस तरह के आतंकी हमलों की चल रही श्रृंखला में शामिल है, लेकिन अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह और भी अधिक है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में 2023 में हुए 1,514 आतंकी हमले
नेशनल असेंबली में पेश किए गए आंतरिक मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में 1,514 आतंकी हमले हुए, इस आतंकी हमले में 2 हजार 922 लोग हताहत हुए। रिपोर्ट से पता चलता है कि इन हमलों में 572 सशस्त्र बल कर्मी मारे गए और एक हजार 292 घायल भी हुए हैं। इस रिपोर्ट में जनवरी से अप्रैल 2024 की अवधि को भी शामिल किया गया है, जिसके दौरान 561 आतंकी हमले हुए और 167 सुरक्षा कर्मियों और 118 नागरिकों की मौत हुई।