फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जीनिया: समंदर किनारे बीच पर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों ने गंवाई जान, आठ घायल

Sat, 27 Mar 2021 01:50 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्जीनिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

वर्जीनिया में शुक्रवार की रात बेहद भयावह रही। समुद्र के किनारे बीच पर दो बार ताबड़तोड़ गोलीबारी चली, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि इस हमले में आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। पुलिस वर्जीनिया में हुई गोलीबारी की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वर्जीनिया बीच पुलिस के प्रमुख पॉल न्यूडिग ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि बीच के आस-पास के इलाके में कम से कम तीन अपराधिक घटनाएं हुईं और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये घटनाएं आपस में एक-दूसरे से संबंधित हैं। 

पुलिस ने बताया कि सामने आने वाली पहली घटना में, अटलांटिक एवेन्यू में आठ लोगों को गोली लगने की खबर है। जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना मिली, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन इसके तुरंत बाद पश्चिमी इलाके से गोलीबारी की आवाजें सुनने में आईं और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गोली मारने वाले को मार गिराया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पास के इलाके में एक और गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक और शख्स की मौत हो गई। हालांकि पुलिस का ऐसा मानना है कि ये वाला मामला इससे पहले हुए मामलों से संबंधित नहीं है। इस हिंसा के माहौल में एक पुलिस अधिकारी भी कार से टकरा गया लेकिन उसकी हालत स्थिर है। 

इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है और कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रात 11.24 बजे पहली गोली चलने की घटना सामने आई। पेसेफिक एवेन्यू के पास यह घटना हुई, इस इलाके में कई रेस्त्रां और बार हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें