फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE Plane Crash: यूएई विमान हादसे में भारतीय मूल के डॉक्टर सहित दो लोगों की हुई थी मौत, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Wed, 01 Jan 2025 08:39 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

यूएई के रास अल खैमाह तट पर रविवार को हुए विमान हादसे में भारतीय मुल के डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। यूएई जीसीएए की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया कि इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सुलेमान अल मजीद - फोटो : लिंक्डइन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई के रास अल खैमाह तट पर रविवार को हुए विमान हादसे में एक भारतीय मूल के डॉक्टक समेत दो लोगों की मौत हो गई। यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि ये विमान हादसा तब हुआ जब सुलेमान अल मजीद एक पाकिस्तानी महिला के साथ विमान में सह-पायलट थे। सुलेमान और उनकी फैमिली ने नए साल का जश्न मनाने के लिए विमान किराए पर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार के सदस्य एविएशन क्लब में उड़ान देखने गए थे। 

कौन थे सुलेमान मजीद 
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार यूके में काउंटी डरहम और डार्लिंगटन एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में क्लिनिकल फेलो सुलेमान अल मजीद ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) से भी जुड़े हुए थे। वह बीएमए में मानद सचिव और उत्तरी रेजिडेंट डॉक्टर्स कमेटी के सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके थे, जहां उन्होंने जूनियर डॉक्टरों के अधिकारों और उचित वेतन की वकालत की थी।
विज्ञापन


नए साल पर घर में फैला मातम
विमान हादसे में मारे गए सुलेमान के पिता ने मामले में बताया कि हम नए साल का इंतजार कर रहे थे। परिवार के साथ एक खुशनुमा समय बिताने की योजना बना रहे थे, लेकिन इस हादसे के बाद हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने आगे बताया कि सुलेमान हमारे जीवन और परिवार के लिए उजाला था, हमें समझ नहीं आ रहा कि उसके बिना कैसे आगे बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को यह दुर्घटना कोव रोटाना होटल के पास समुद्र तट के किनारे उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई। विमानन प्राधिकरण के अनुसार, शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान का रेडियो संपर्क टूट गया था और बाद में उसने आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया। हालांकि, दोनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें