फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड करेगा जांच

Sat, 12 Dec 2020 12:14 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोराडो सिटी
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी इलाके के एक मैदान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिट्चेल काउंटी के शेरिफ पैट्रिक टूम्ब्स ने शुक्रवार रात को बताया कि एक हेलीकॉप्टर कोलोराडो सिटी के दक्षिण पश्चिम में आठ मील दूर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन



टूम्ब्स ने बताया कि दुर्घटना में पायलट जेन व्हाइटसाइड्स (31) और यात्री जैक फेऊफर (32) की मौत हो गई। दोनों कोलोराडो सिटी से थे। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर ‘रॉबिन्सन आर44 ’था। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें