फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के क्रूज शिप पर दो भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित, मुंबई की सोनाली ने लगाई मदद की गुहार

Thu, 13 Feb 2020 01:59 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोनावायरस की वजह से जापान में बंदरगाह से दूर रखे गए क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस में दो भारतीयों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि जापान स्थित भारतीय मिशन ने की है। इस शिप पर आठ यात्रियों सहित 132 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद हैं। सभी से संपर्क कर हालात पर नजर रखी जा रही है। जहाज पर मौजूद भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को भारत सरकार से मदद की अपील की थी।

दिल्ली में मंत्री समूह ने की बैठक

इसे लेकर गुरुवार को दिल्ली के निर्माण भवन में मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में चीन से आयातित दवा समेत अन्य चुनौतियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

 

स्पाइसजेट की फ्लाइट में मिला संदिग्ध

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार यानि 13 फरवरी को बैंकॉक और दिल्ली के बीच चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी -88 पर यात्रा कर रहे एक यात्री के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान उतरने के बाद एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने उस यात्री को पृथक रखा है।
 

मुंबई की सोनाली ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

भारतीय सुरक्षा अधिकारी सोनाली ठाकुर मुंबई की रहने वाली है। उन्होंने एक न्यूज चैनल के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सोनाली ने कहा कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हमें डर है कि हम भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। हम घर वापस जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास के अनुसार कुल 2666 यात्रियों सहित 1045 क्रू सदस्यों की मौजूदगी जहाज पर है। इसे जापान के योकोहामा तट पर आने से 19 फरवरी से रोक दिया गया था। यह फिलहाल समुद्र में लंगर डाल कर खड़ा है। भारतीय दूतावास जापान के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जहाज से निकालने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

वहीं यात्रियों के साथ फोन और ईमेल के जरिए संपर्क किया जा रहा है और जापानी अधिकारियों से सहयोग करने के लिए कहा जा रहा है। मिशन के अनुसार अब तक किसी भी भारतीय ने भेदभावपूर्ण व्यवहार की शिकायत नहीं की है।


क्रूज पर संक्रमित लोगों की संख्या 218 हुई

क्रूज पर गुरुवार तक कोरोनोवायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 218 हो गई है। वहीं चीन में कोरोनावायरस से एक दिन में 242 लोगों के मारे जाने के बाद मौतों का आंकड़ा 1365 हो गया है और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं।। वहीं, 59 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोनावायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई। प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं।

डब्ल्यूचओ की टीम चीन में कर रही काम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी। टीम ने कोरोनावायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

कोरोनावायरस से निकट अवधि में कारोबार पर पड़ेगा असर

शापूरजी पालोनजी समूह की कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिडेट ने कहा कि उसे आशंका है कि कोरोनावायरस का निकट अवधि में उसके कारोबार पर असर पड़ सकता है। स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड के निदेशक और वैश्विक सीईओ बिकेश ओगरा ने शेयर बाजारों को बताया कि हम कोरोनावायरस के चलते चीन में वर्तमान परिस्थितियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इस वायरस के चलते निकट अवधि में हमारे कारोबार पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे कुछ प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं ने उत्पादन गतिविधियां बंद कर दी हैं और इसके माह के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। ओगरा ने कहा कि अधिकांश चीजें फरवरी या मार्च 2020 में भेजे जाने की उम्मीद है। इसका काफी असर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें