फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 02:01 PM IST
आसिम खान भाषा, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर एरिजोना में गश्ती दल ने दो भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश में हिरासत में लिया। ये दोनों अमेरिका में प्रवेश की कोशिश के दौरान वहां फंस गये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इनमें से एक सिख व्यक्ति ने दूर दराज के इलाकों में संकट में फंसे लोगों का स्थान पता करने के लिए बनी तकनीक का इस्तेमाल कर खुद को बचाने के लिए मदद मांगी। 

विज्ञापन


अमेरिकी सीमा गश्ती एवं बचाव दल ने बुधवार शाम दो अप्रवासियों को बचाया। अमेरिका राजस्व एवं सीमा सुरक्षा ने एक बयान में बताया कि ये दोनों अच्छी स्थिति में थे और इन्होंने चिकित्सा सेवा लेने से इनकार कर दिया। आगे की कार्यवाही के लिए इन दोनों को जब स्टेशन भेजा गया तो पता चला कि ये दोनों भारत के नागरिक हैं और अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश में थे। 

अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि कई आपराधिक संगठन प्राय: प्रवासियों को मरुस्थल में छोड़ देते हैं। परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को बचाने के लिए यूएस बॉर्डर पेट्रोल ने मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर बनाया है ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें