वहीं, ट्रंप का बचाव करते हुए रिपब्लिकन्स ने इस कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताया। सीनेट की ज्यूडिशियरी कमेटी के चेयरमैन लिंडसे ग्राहम ने कहा, यह कदम 2016 में ट्रंप को मिली आश्चर्यजनक जीत का नतीजा है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने बिडेन पर यूक्रेन में भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था और चाहते थे कि इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि वह कोई सुबूत पेश नहीं कर सके थे। दरअसल, बिडेन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं।
अगले सप्ताह महाभियोग पर बहस
एक वरिष्ठ डेमोक्रेट्स सांसद ने बताया कि वोटिंग से पहले हाउस अगले बुधवार को महाभियोग पर चर्चा करने की योजना बनाई है ताकि उन पर महाभियोग चलाया जा सके और उन्हें ट्रायल पर भेजा जा सके।