फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों का अपहरण, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से किया इनकार

Thu, 20 Oct 2022 02:21 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कराची।

सार

पहृत लड़कियों की मां ने बताया कि 17 और 18 साल की उनकी बेटियों का तीन पुरुषों ने जबरन अपहरण कर लिया और जब उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया। पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने के बाद बुधवार को इन लड़कियों की बेबस मां ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद इन लड़कियों की मां ने बुधवार को प्रदर्शन किया। अपहृत लड़कियों की मां ने दावा किया कि घटना सुक्कुर के पास सलाह पट इलाके में पिछले सप्ताह हुई, जब वह अपनी बेटियों के साथ घर लौट रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 और 18 साल की उनकी बेटियों का तीन पुरुषों ने जबरन अपहरण कर लिया और जब उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया। पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने के बाद बुधवार को इन लड़कियों की बेबस मां ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैंने नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ शिकायत की, जिन्होंने मेरी बेटियों का अपहरण किया था, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मैं अदालत से मामले में दखल देने और मेरी बेटियों को वापस लाने की अपील करती हूं।


सिंध प्रांत के अंदरूनी इलाकों में युवा हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन एक बड़ी समस्या बन गई है। सिंध प्रांत के थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है और अधिकांश हिंदू समुदाय के सदस्य मजदूर हैं। पाकिस्तान की सिंध सरकार ने इस महीने सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर से एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की के अपहरण की रिपोर्ट की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पिछले महीने हिंदू समुदाय से संबंधित एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था, जिनमें से दो का जबरन धर्म परिवर्तित कर दिया गया और मुस्लिम पुरुषों से शादी कर दी गई। 16 जुलाई, 2019 को सिंध प्रांत के विभिन्न जिलों में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण का मुद्दा सिंध विधानसभा में उठाया गया था, जहां एक प्रस्ताव पर बहस हुई थी और कुछ सांसदों की आपत्तियों पर इसे संशोधित करने के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया कि यह केवल हिंदू लड़कियों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन को अपराध घोषित करने वाले विधेयक को बाद में विधानसभा में खारिज कर दिया गया। इसी तरह का एक बिल फिर से प्रस्तावित किया गया था लेकिन पिछले साल खारिज कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें