फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Sat, 26 Nov 2022 08:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

टीटीपी ने यह हमला उस वक्त किया जब नायब सूबेदार कासिम और हवलदार चंगेज के रूप में पहचाने गए पुलिसकर्मी वांडा पासन इलाके के सराय गाम्बिला पुलिस थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे। 
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंतकियों ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के वांडा पासन इलाके में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी के एक प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, टीटीपी ने यह हमला उस वक्त किया जब नायब सूबेदार कासिम और हवलदार चंगेज के रूप में पहचाने गए पुलिसकर्मी वांडा पासन इलाके के सराय गाम्बिला पुलिस थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले में दो और पुलिस कर्मी लेफ्टिनेंट बिलाल और सिपाही जहूर भी घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 नवंबर को भी आतंकियों ने मंजर फकीर इलाके में एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया था। हालांकि पुलिस कर्मियों ने इस हमले को विफल कर दिया था। 
विज्ञापन


लक्की मरवत जिले में दो दिनों के भीतर यह दूसरा हमला है। लगातार आतंकी हमलों ने देश के सुरक्षा गलियारों में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यह जिला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को राजधानी इस्लामाबाद से जोड़ता है। 

लक्की मरवत में लगातार आतंकी हमलों ने देश के सुरक्षा गलियारों में चिंता पैदा कर दी है क्योंकि यह जिला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के माध्यम से पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा को अपनी राजधानी इस्लामाबाद से जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें