फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: चीन के दो अंतरिक्ष यात्रियों का कमाल, नए स्पेस स्टेशन के बाहर पहली दफा की चहलकदमी

Sun, 04 Jul 2021 03:51 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीनी अंतरिक्ष यात्री लियू बोमिंग और टैंग होंगबो ने रविवार को पहली बार चीन के नए स्टेशन के बाहर निकलकर  स्पेसवॉक कर सबको हैरान कर दिया।
 
विज्ञापन
चीनी स्पेस स्टेशन - फोटो : Spacewatch.global
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने रविवार को नए अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर स्पेस वॉक कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने यह सफल स्पेस वॉक एक 15 मीटर (50 फुट) लंबे रोबोटिक आर्म बनाने के काम को पूरा करने के लिए की है। अंतरिक्ष यात्री लियू बोमिंग और टैंग होंगबो को वहां के स्थानीय चैनल स्टेट टीवी द्वारा एयरलॉक से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। वहीं जब वे दोनों वॉक कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि पृथ्वी उनके ठीक नीचे आ गई हो। 

विज्ञापन


दोनों अंतरिक्ष यात्री 17 जून को चीन के तीसरे कक्षीय स्टेशन पर तीन महीने के मिशन के लिए पहुंचे। यह एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा था जिसके अंतर्गत मई में मंगल ग्रह पर रोबोट रोवर को उतारा गया था। उनका ये मिशन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि जब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मना रही है।

स्टेशन का पहला मॉड्यूल तियानहे (हेवनली हार्मनी) 29 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। वहीं  भोजन और ईंधन की व्यवस्था एक स्वचालित अंतरिक्ष यान के माध्यम से की गई। दोनों अंतरिक्ष यात्री का मिशन एक रोबोटिक आर्म की स्थापना को पूरा करना है और इसके माध्यम से स्टेशन के बाकी हिस्सों को इकट्ठा करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेट टीवी के अनुसार उनके स्पेस सूट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर छह घंटे तक निर्वात में रह सके। अंतरिक्ष एजेंसी अगले साल के अंत तक 70 टन के स्टेशन में दो और मॉड्यूल जोड़ने के लिए कुल 11 लॉन्च की योजना बना रही है।

लियू 2008 में शेनझोउ-7 मिशन से काफी अनुभव प्राप्त कर चुके हैं और वहीं इस दौरान झाई झिगांग ने चीन की पहली अंतरिक्ष यात्रा की थी। बता दें कि ली अंतरिक्ष में अपनी तीसरी यात्रा पर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें