फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Twitter: ट्विटर ने ट्वीट देखने पर लगाई सीमा तो दूसरे एप की तलाश में जुटे लोग, जुकरबर्ग के मेटा की क्या तैयारी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 03 Jul 2023 05:19 PM IST

सार

एलन मस्क ने ट्विटर के यूजर्स के लिए नए नियम शुरू किए हैं। इन नियमों के जरिए मस्क ने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है। इसके बाद मास्टोडॉन और ब्लूस्काई जैसे प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए विकल्प के रूप में सामने आने लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : AMAR UJALA
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर में बदलावों का दौर जारी है। एलन मस्क ने यूजर्स के लिए ट्विटर पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है। इससे पहले एलन मस्क ने फैसला लिया था कि अगर किसी को कोई ट्वीट देखना होगा तो उसे पहले ट्विटर पर लॉगिन करना होगा।  

आइये जानते हैं कि ट्विटर में आया नया बदलाव क्या है? प्लेटफॉर्म ने ये बदलाव क्यों किए हैं? इन बदलावों का यूजर्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या यूजर्स के लिए कोई विकल्प हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

ट्विटर - फोटो : AMAR UJALA
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर में बदलावों का दौर जारी है। एलन मस्क ने यूजर्स के लिए ट्विटर पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है। इससे पहले एलन मस्क ने फैसला लिया था कि अगर किसी को कोई ट्वीट देखना होगा तो उसे पहले ट्विटर पर लॉगिन करना होगा।  

आइये जानते हैं कि ट्विटर में आया नया बदलाव क्या है? प्लेटफॉर्म ने ये बदलाव क्यों किए हैं? इन बदलावों का यूजर्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या यूजर्स के लिए कोई विकल्प हैं? आइए जानते हैं...

ट्विटर - फोटो : AMAR UJALA
ट्विटर में आया नया बदलाव क्या है?
एलन मस्क ने ट्विटर के यूजर्स के लिए तीन नए नियम शुरू किए हैं। इन नियमों के जरिए मस्क ने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है। अब वेरिफाइड यूजर अपने अकाउंट से रोजाना 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे। वहीं, अनवेरिफाइड यूजर मात्र 600 पोस्ट ही अपने अकाउंट से देख पाएंगे। जबकि, नए अनवेरिफाइड अकाउंट वाले यूजर एक दिन में 300 पोस्ट ही देख और पढ़ पाएंगे। 

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर ने ये बदलाव क्यों किए हैं?
मस्क ने एक ट्वीट में कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा स्क्रैपिंग और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है। डेटा स्क्रैपिंग वह प्रक्रिया है जिसमें एआई जैसी स्वचालित सेवाएं किसी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सभी डेटा को ले लेती हैं।

इस बीच, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह कदम ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को बढ़ावा देने का एक प्रयास है, जहां यूजर्स प्रतिदिन 6,000 ट्वीट देख सकते हैं। वहीं, अन्य लोगों का मानना है कि ट्विटर पर आपूर्तिकर्ताओं द्वारा क्षमता संबंधी बाधाएं थोपी गई होंगी।

इन बदलावों का यूजर्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
यूजर्स को उनके ट्वीट पढ़ने की लिमिट खत्म होने के बाद 'रेट लिमिट एक्ससीडेड' (ट्वीट पढ़ने की सीमा खत्म) जैसे संदेशों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग थोड़ी देर प्रतीक्षा करने और अपनी टाइमलाइन को रिफ्रेश करने में सक्षम थे, जबकि अन्य लोग दिन में अधिक ट्वीट नहीं देख या पढ़ सके। शुरू में ट्वीटडेक का उपयोग करके यूजर्स लिमिट खत्म होने के बाद भी ट्वीट पढ़ पा रहे थे। हालांकि सोमवार तक यूजर्स ने ट्वीटडेक पर अपने फीड तक पहुंचने में समस्याओं की सूचना दी।

इन बदलावों से उन लोगों पर प्रभाव पड़ सकता है जो ब्रेकिंग न्यूज के लिए ट्विटर को एक प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग करते हैं।

क्या यूजर्स के लिए कोई विकल्प हैं?
पिछले कुछ दिनों तक, ट्विटर काफी हद तक लोगों की पसंद बना हुआ था और कई यूजर्स ने ट्विटर नहीं छोड़ा था। हालांकि साइट के नए नियम से यूजर्स के लिए ट्वीट देखना या पढ़ना कठिन हो गया है, इसलिए ट्विटर का विकल्प उभर सकता है।

ट्विटर द्वारा किए जा रहे बदलावों से बीच इसी फरवरी में पूर्व ट्विटर सीईओ जैक डोर्सी ने ब्लू स्काई नाम से सोशल साइट लॉन्च की थी। बीते सप्ताह साइट को नए साइन-अप बंद करने पड़े क्योंकि यूजर्स ट्विटर को छोड़ने लगे। नए साइन-अप सोमवार से वापस शुरू हो गए।

केवल अन्य यूजर्स के इनविटेशन कोड वाले लोग ही अभी साइन अप कर सकते हैं। ब्लूस्काई का कहना है कि यह अभी भी विकास के दौर में है। इसका लुक और अनुभव ट्विटर और एक ऐप के समान है, लेकिन वर्तमान में यह डीएम भेजने की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा इसमें अभी लोगों को वीडियो अपलोड करने की अनुमति भी नहीं है।

मास्टोडॉन को ट्विटर के विकल्प के रूप में भी देखा गया था। मस्क के अधिग्रहण के बाद के कुछ ही महीनों में कई लोगों ने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है लेकिन इसने अभी तक ट्विटर की जगह नहीं ली है।

उधर मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी) ट्विटर छोड़ रहे यूजर्स को अपनी ओर लाने के लिए कदम उठाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार टेक्स्ट-आधारित ऐप थ्रेड्स या 'प्रोजेक्ट 92' जल्द ही रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप बिल्कुल ट्विटर जैसा दिखेगा और यूजर्स को उन लोगों से जुड़ने की अनुमति देगा जिन्हें वे पहले से ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Twitter Download Button - फोटो : Nima Owji
पहले हो चुका ये बदलाव 
ट्वीट लिमिट तय करने से पहले बीते शुक्रवार को ट्विटर ने एक नया बदलाव किया था। नए बदलाव के अनुसार, अब बिना लॉग-इन किए ट्वीट नहीं देख सकते। इसका मतलब है कि अगर आप कोई ट्वीट देखना चाहते हैं तो आपको ट्विटर पर अपनी आईडी बनानी पड़ेगी। एलन मस्क ने इसे भी अस्थाई आपातकालीन उपाय कहा है।

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि हमारा डेटा इतना लूटा जा रहा था कि यह सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए अपमानजनक सेवा थी। इससे पहले भी कई बार मस्क ने ओपन एआई सहित अन्य प्लेटफॉर्म के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। उनका कहना था कि कई प्लेटफॉर्म उनके डेटा से अपने भाषाई मॉडल को प्रशिक्षित करते थे। बता दें, ट्विटर ने थर्ड पार्टी ऐप्स और शोधकर्ताओं से एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस के लिए शुल्क लेना भी शुरू कर दिया है।

ट्विटर ने जारी की नई सुविधा
इस बीच ट्विटर ने वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा जारी कर दी। इस सुविधा के तहत नया डाउनलोड वीडियो ऑप्शन को जोड़ा गया है। यानी ट्विटर यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी एप और साइट की मदद से सीधे प्लेटफॉर्म पर ही वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। एप रिसर्चर और ट्विटर यूजर नीमा ओवजी ने इस फीचर की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। यूजर का कहना है कि ट्विटर वीडियो डाउनलोड बटन पर काम कर रहा है और क्रिएटर्स इसे इनेबल/डिसेबल भी कर सकेंगे। दावा है कि इस फीचर को जल्दी ही रोल आउट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next