फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने वीडियो ट्वीट किया तो ट्विटर ने हटाया, जानिए क्या है मामला

Mon, 20 Jul 2020 02:20 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें ग्रुप लिंकिन पार्क का म्यूजिक डाला गया था। ग्रुप द्वारा शिकायत के बाद ट्विटर ने वीडियो को हटा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को अपने चुनाव अभियान के तहत एक वीडियो ट्वीट किया।

विज्ञापन


इस वीडियो में लिए गए म्यूजिक को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद ट्विटर ने इसे हटा दिया। ट्विटर ने अधिसूचना जारी की है कि कॉपीराइट की एक शिकायत के जवाब में इस मीडिया को डिसेबल कर दिया गया है।

एक नोटिस के अनुसार ट्विटर ने मशीन शॉप एंटरटेनमेंट से डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट नोटिस मिलने पर वह वीडियो हटा दिया, जो ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया निदेशक डैन स्कैविनो से रीट्वीट किया था। मशीन शॉप एंटरटेनमेंट एक मैनेजमेंट कंपनी है, जो रॉक बैंड लिंकिन पार्क के स्वामित्व वाली कंपनी है। वहीं व्हाइट हाउस ने इस विषय में किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें