फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: स्वीडन की नाटो सदस्यता के पक्ष में तुर्किये, संसद में पेश किया प्रोटोकॉल, नेपाल में आया भूकंप

Tue, 24 Oct 2023 06:30 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

नेपाल के काठमांडू में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, सुबह 4.17 मिनट पर भूंकप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है।
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में स्वीडन को शामिल किए जाने के संबंध में देश की संसद में अनुमोदन के लिए एक ‘प्रोटोकॉल’ पेश किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। एर्दोआन स्वीडन की नाटो सदस्यता के अनुमोदन में देरी कर रहे थे। उन्होंने स्टॉकहोम पर कुर्द आतंकियों और अन्य समूहों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।

राष्ट्रपति एर्दोआन इन समूहों को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। इसके अलावा स्वीडन में पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। इसमें कुरान को जलाने वाले इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जा रही है। इससे भी तर्किये नाराज था। 

नेपाल में भूकंप

विज्ञापन

नेपाल के काठमांडू में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के मुताबिक, सुबह 4.17 मिनट पर भूंकप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है।

कांगो नदी में नाव में लगी आग
कांगो नदी पर एक नाव में आग गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि ईंधन से भरी नाव किशांसा से मबांडाका जा रही थी, इसी दौरान उसमें आग लग गई। दो पहले भी कांगो नदी पर एक नाव पलट गई थी, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें