फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey Earthquake: तुर्किये-सीरिया में 7,700 से ज्यादा की मौत, 10 राज्यों में तीन माह के लिए आपातकाल घोषित

Wed, 08 Feb 2023 05:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयब अर्दुआन ने बताया कि हादसे में 5,400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने प्रभावित 10 राज्यों में तीन माह के लिए आपातकाल घोषित किया है।
विज्ञापन
turkey earthquake - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये-सीरिया में 24 घंटे में भूकंप के सात विनाशकारी झटकों में 7,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों में तीस हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, तुर्किये में मृतकों की संख्या आठ गुना तक बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


तुर्किये-सीरिया में सोमवार को चार बड़े झटकों के बाद मंगलवार को भी रिक्टर पैमाने पर 5 से ज्यादा तीव्रता के तीन भूकंप आए। तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयब अर्दुआन ने बताया कि हादसे में 5,400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने प्रभावित 10 राज्यों में तीन माह के लिए आपातकाल घोषित किया है। छह हजार से ज्यादा इमारतें धराशायी हो चुकी हैं। वहीं, मानवीय सहायता करने वाली एजेंसी रेड क्रिसेंट के मुताबिक, सीरिया में मलबे से 1,800 शव निकाले जा चुके हैं।
  • 30000 से ज्यादा घायल, 6000 से ज्यादा इमारतें धराशायी
  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2.3 करोड़ लोग प्रभावित 1.5 लाख लोग बेघर
  • 150 किमी के दायरे में तीन मीटर खिसका तुर्किये
इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्कैनोलॉजी के अध्यक्ष कार्लो डोग्लिओनी ने बताया कि भूकंप की वजह से तुिर्कये 150 किमी के दायरे में उत्तर-पूर्व व दक्षिण-पश्चिम की तरफ तीन मीटर खिसक गया है।

बचा लो...जिंदगी भर गुलामी करूंगी : सीरिया में 10 वर्ष की बच्ची व उसकी तीन वर्षीय बहन को 17 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित बचा लिया गया। बचाव दल पहुंचा, तो मासूम ने कहा-बचा लो, जिंदगी भर गुलामी को तैयार हूं। इसका वीडियो वायरल है।  
विज्ञापन


अगले 48 घंटे अहम : डब्ल्यूएचओ की यूरोप की क्षेत्रीय आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा, आने वाले 48 घंटे बेहद अहम हैं। इसके बाद मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए
तुर्किये (तुर्की) में भीषण तबाही के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। इसके बाद दोपहर में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। बीते 24 घंटे में यह पांचवीं बार है, जब तुर्किये में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भी भूकंप का बड़ा झटका तुर्की में महसूस किया गया है। वेबसाइट के अनुसार, यह झटका सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। भूकंप में मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 5000 के पार पहुंच गया है। वहीं सीरिया में भूकंप से हुई तबाही से अभी तक 1444 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़े भूकंप के झटकों के बाद भी तुर्की और सीरिया के सीमाई इलाके में करीब 100 भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

सोमवार को आए भूकंप के झटकों से तुर्की और सीरिया में करीब चार हजार से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। जिनमें दबकर बड़ी संख्या में लोगों की मौत की मौत हुई है। डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारियों का अनुमान है कि इस भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और भारत समेत दुनिया के कई देशों ने तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने एनडीआरएफ की दो टीमें डॉग स्कवाडय के साथ तुर्की रवाना की हैं। इसके अलावा मेडिकल सप्लाई भी भेजी गई है। 

तुर्की में आए भूकंप के बाद नीदरलैंड के एक वैज्ञानिक का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस ट्वीट में वैज्ञानिक ने तुर्की में बड़ा भूकंप आने की चेतावनी दी थी, जो कि सच साबित हुई। डच वैज्ञानिक फ्रैंक हूजरबीट्स, सोलस सिस्टम जियोमैट्री सर्वे नामक इंस्टीट्यूट में रिसर्चर हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा था कि जल्दी या देर से, केंद्रीय तुर्की और जॉर्डन सीरिया के इलाके में 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आ सकता है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें