फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: विमान में टर्बुलेंस से यात्री घायल, अमेरिका में डेल्टा विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 31 Jul 2025 11:10 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका में डेल्टा एयरलाइंस के एक यात्री विमान की गंभीर टर्बुलेंस के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। डेल्टा एयरलाइंस के अनुसार, साल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही एक उड़ान बुधवार रात गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई, जिससे यात्री घायल हो गए। आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में डेल्टा एयरलाइंस के एक यात्री विमान की गंभीर टर्बुलेंस के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। डेल्टा एयरलाइंस के अनुसार, साल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही एक उड़ान बुधवार रात गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई, जिससे यात्री घायल हो गए। इसके बाद विमान को मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़कर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन


एयरलाइन ने कहा कि मेडिकल स्टाफ ने उड़ान का निरीक्षण किया और 25 यात्रियों को जांच और उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।

उड़ान के दौरान होने वाली टर्बुलेंस से गंभीर चोटें आनीं दुर्लभ हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण जेट स्ट्रीम में परिवर्तन होने के कारण ऐसे मामले अधिक आम हो सकते हैं।

मई 2024 में सिंगापुर एयरलाइंस की एक उड़ान में ऐसी ही एक गंभीर परेशानी आने से आने से एक व्यक्ति की मौत हो ग थी ई, जो कई दशकों में किसी प्रमुख एयरलाइन में टर्बुलेंस के कारण किसी यात्री की मौत का पहला मामला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें