फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: मिस्र में मंदिर के नीचे मिली एक मील तक फैली सुरंग, दावा- यह रानी की कब्र तक जाने का रास्ता

Thu, 10 Nov 2022 11:23 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिस्र

सार

पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेज ने कहा कि अगर दफन स्थल के बारे में उनका सिद्धांत सही है, तो यह 21 वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण खोज होगी।
विज्ञापन
Tunnel - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र में पुरातत्वविदों ने अलेक्जेंड्रिया के पश्चिम में प्राचीन शहर तपोसिरिस मैग्ना में एक मंदिर के नीचे एक विशाल सुरंग की खोज की है। वहीं मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सुरंग की लंबाई करीब 4,800 फीट से ज्यादा है और ऊंचाई लगभग छह फीट है। वहीं माना जा रहा है कि यह सुरंग वहां की प्रसिद्ध रानी क्लियोपेट्रा की खोई हुई कब्र की ओर ले जा सकती है। इस सुरंग की बनावट ग्रीक आइलैंड सामोस पर मिले यूपलिनोस की सुरंग के जैसी है।

विज्ञापन


सुरंग के जरिए ही कब्र तक पहुंचा जा सकता है
यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डोमिंगो के पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेज ने बताया कि मिस्र की आखिरी शासक क्लियोपेट्रा और उसके प्रेमी मार्क एंटनी को मंदिर के भीतर दफनाया गया था, जो कि प्राचीन मिस्र की राजधानी अलेक्जेंड्रिया के पास स्थित है। वह यह भी मानती हैं कि इस सुरंग के जरिए ही कब्र तक पहुंचा जा सकता है। 

21 वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण खोज होगी
एक स्थानीय अखबार से बात करते हुए मार्टिनेज ने कहा कि अगर दफन स्थल के बारे में उनका सिद्धांत सही है, तो यह 21 वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण खोज होगी। उन्होंने बताया कि तपोसिरिस मैग्ना मंदिर का पुरातत्व काफी जटिल है। इसके कुछ हिस्से पानी में डूबे हुए हैं और मंदिर अपने अस्तित्व के इतिहास में कई भूकंपों की चपेट में आ चुका है, जिससे व्यापक क्षति हुई है।
विज्ञापन


एलेक्जेंड्रिया एक समय में मिस्र की राजधानी हुआ करती थी
प्राचीन तपोसिरिस मैग्ना मंदिर मिस्र के शहर एलेक्जेंड्रिया के पास है। एलेक्जेंड्रिया एक समय में मिस्र की राजधानी हुआ करती थी। कैथलीन ने कहा कि सुरंग के पास रानी क्लियोपेट्रा की कब्र के होने के बहुत ज्यादा संभावना हैं। कभी इस प्राचीन मंदिर के नीचे से एलेक्जेंडर और क्लियोपेट्रा की छवि वाले सिक्के, सिर कटी हुई मूर्तियां जैसे चीजें मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें