फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-EU Row: 'अगर अमेरिकी व्हिस्की पर ईयू ने लगाया टैक्स, तो यूरोपियन वाइन पर लगाऊंगा 200% टैरिफ'; ट्रंप की धमकी

Thu, 13 Mar 2025 08:16 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

US-EU Row: अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक संबंध पहले भी तनावपूर्ण रहे हैं, लेकिन यह नया विवाद अमेरिकी शराब उद्योग और यूरोपीय शराब उत्पादकों के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से आने वाली वाइन, शैम्पेन और शराब पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप का यह बयान यूरोपीय संघ (ईयू) की तरफ से अमेरिकी व्हिस्की पर प्रस्तावित टैरिफ के जवाब में आया है, जिसके एक अप्रैल से लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन


'सिर्फ अमेरिका से फायदा उठाने के लिए बना है ईयू'
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यूरोपीय संघ को 'अमेरिका का सबसे शत्रुतापूर्ण और दुरुपयोग करने वाला कर एवं टैरिफ लगाने वाला संगठन' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईयू सिर्फ अमेरिका से फायदा उठाने के लिए बनाया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी, 'अगर यह टैरिफ तुरंत नहीं हटाया गया, तो अमेरिका जल्द ही फ्रांस और अन्य यूरोपीय संघ देशों से आने वाली सभी वाइन, शैम्पेन और शराब पर 200% टैरिफ लगा देगा।' ट्रंप ने यह भी कहा कि इस कदम से अमेरिकी वाइन और शैम्पेन उद्योग को बड़ा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - CPIM: भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अमेरिका के साथ किया गया परमाणु समझौता, प्रकाश करात ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन


अमेरिका-यूरोप व्यापार विवाद बढ़ा
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक संबंध पहले भी तनावपूर्ण रहे हैं, लेकिन यह नया विवाद अमेरिकी शराब उद्योग और यूरोपीय शराब उत्पादकों के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

यूरोपीय संघ क्यों लगा रहा टैरिफ?
यूरोपीय संघ नेअमेरिकी व्हिस्की पर कर लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे अमेरिकी शराब कंपनियों को नुकसान हो सकता है। अगर अमेरिका वाइन और शैम्पेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, तो फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे देशों को भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि ये देश अमेरिका को सबसे ज्यादा वाइन निर्यात करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Poland: पोलैंड के राष्ट्रपति ने रूस से खतरे पर जताई चिंता, अमेरिका से की परमाणु हथियार तैनात करने की अपील

पहले भी लग चुके हैं टैरिफ
साल 2019 में, ट्रंप प्रशासन ने यूरोपीय वाइन पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिससे यूरोपीय शराब उद्योग प्रभावित हुआ था। 2021 में, अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एयरबस और बोइंग को लेकर भी व्यापारिक विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें