फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Iran War: ट्रंप की 'डेडलाइन' पर दुनिया की नजरें, लेविट बोलीं- ईरान के पास सुबह साढ़े पांच बजे तक का वक्त

Tue, 07 Apr 2026 11:04 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अमेरिकी समय अनुसार, आज रात 8 बजे तक डील करने की आखिरी डेडलाइन दी है। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि यदि ईरान ने शर्तें नहीं मानीं, तो गंभीर सैन्य परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन
कैरोलिन लेविट, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'करो या मरो' की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने साफ कर दिया है कि ईरान के पास अमेरिका के साथ डील करने के लिए आज रात 8 बजे तक यानी की भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक का ही समय है।  व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि यदि ईरान ने शर्तें नहीं मानीं, तो गंभीर सैन्य परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


'एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी'
इस डेडलाइन के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जो शायद फिर कभी वापस न आए। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन इसकी पूरी संभावना है। ट्रंप ने इशारा कर दिया है कि अगर समय-सीमा खत्म होने तक ईरान ने घुटने नहीं टेके, तो अमेरिका की ओर से अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UNSC में अमेरिका को बड़ा झटका: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव पर किया वीटो
विज्ञापन
विज्ञापन


तख्तापलट के संकेत?
दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि अब वहां 'ज्यादा स्मार्ट' और 'कम कट्टरपंथी' लोग सामने आ रहे हैं, जो एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अपने हितों और वैश्विक ऊर्जा मार्गों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। पिछले कुछ दिनों में ईरानी बुनियादी ढांचों पर अमेरिकी सैन्य दबाव लगातार बढ़ रहा है। अब सबकी नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी हैं कि क्या ईरान झुकेगा या पश्चिम एशिया एक महायुद्ध की आग में झुलस जाएगा?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें