फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- टैरिफ की धमकी से माने देश, प्रवासियों को लेने को हुए तैयार

Tue, 12 May 2026 07:45 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, वाशिंगटन डीसी

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अवैध प्रवासियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि टैरिफ की चेतावनी के बाद कई देशों ने निर्वासित प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई। ट्रंप ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने वाले प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए अभियान और नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाईके बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि जो देश अमेरिका से निकाले गए प्रवासियों को लेने के लिए तैयार नहीं थे, टैरिफ लगाने की चेतावनी के बाद मान गए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका की सीमाओं पर बरामद फेंटानिल (नशीला पदार्थ) की तस्करी में बड़ी गिरावट आई है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की देश सेवा के लिए तारीफ की। ट्रंप ने ये बातें व्हाइट हाउस में पुलिस सप्ताह के सम्मान में आयोजित दूसरे 'रोज गार्डन क्लब' रात्रिभोज के दौरान कहीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, जब से मैंने पद संभाला है, हमारी सरकार ने देशभर में करीब दो लाख अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक रिकॉर्ड है। हम उन्हें सड़कों से हटाकर जेल में डाल रहे हैं या कई मामलों में उन्हें उनके खूबसूरत देशों में वापस भेज रहे हैं, जहां से वे आए थे। कभी-कभी उनका देश कहता है- हम उन्हें वापस नहीं लेना चाहते। तब मैं कहता हूं-  कोई बात नहीं, उनके देश पर लगभग 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दो। इसके बाद वे फोन करके कहते हैं- हम उन्हें तुरंत वापस लेने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से मुलाकात पर टिकी निगाहें, व्यापारिक तनाव कम होने की उम्मीद

'छह लाख से ज्यादा प्रवासियों को निकाला'
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने पिछले 12 महीनों में करीब छह लाख 15 हजार अवैध आपराधिक प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिणी सीमा के जरिये एक भी अवैध प्रवासी को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया। फेंटानिल ड्रग तस्करी के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि सीमा के जरिये इसकी तस्करी में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्ते से तस्करी में 97 फीसदी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


किन एजेंसियों की ट्रंप ने की तारीफ?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई), गृह मंत्रालय, अमेरिकी मार्शल सेवा, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और राज्य व स्थानीय पुलिस जैसी एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय इन एजेंसियों को देते हुए कहा, ये सभी सच्चे देशभक्त और बेहद शानदार लोग हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें