डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
रूस और यूक्रेन संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। जहां ट्र्ंप ने कहा कि शायद यूक्रेन और रूस को थोड़ा लड़ने देना बेहतर है, फिर दोनों को अलग कर शांति की ओर बढ़ना चाहिए। ट्रंप ने ये बात जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ हुई बैठक के दौरान कही। जिस पर मर्ज ने जवाब दिया कि जर्मनी यूक्रेन के साथ खड़ा है और वह केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।
बता दें कि दोनों नेताओं ने पहली बार आमने-सामने बातचीत की, हालांकि पहले कई बार फोन पर चर्चा हो चुकी है। इस दौरान मर्ज ने ट्रंप को उनके दादा फ्रेडरिक ट्रंप का जर्मन जन्म प्रमाणपत्र भेंट किया। मर्ज जर्मन राजनीति में एंजेला मर्केल के उत्तराधिकारी हैं और व्यापार क्षेत्र से भी उनका गहरा नाता है।
ये भी पढ़ें:- Musk Vs Trump: ट्रंप को मस्क की दो टूक- मेरे बिना चुनाव नहीं जीतते; जनता से पूछा- क्या अब नया दल बनाने का समय?
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन पर कड़े प्रतिबंध लगाने के दिए संकेत
बैठक के दौरान ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि युद्ध नहीं रुका तो वे रूस और यूक्रेन दोनों पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही उन्होंने जर्मनी से नाटो पर 5% खर्च की मांग दोहराई, जो पहले 2% था। हालांकि मर्ज ने यूक्रेन की मदद जारी रखने की बात कही। साथ ही कहा कि वे यूरोप की सबसे मजबूत पारंपरिक सेना बनाने के लिए पूरी फंडिंग देंगे। इतना ही नहीं मर्ज ने 2032 तक 3.5% रक्षा बजट और 1.5% बुनियादी ढांचे पर खर्च की योजना का समर्थन किया।
ये भी पढ़ें:- Musk-Trump Public Feud: एलन मस्क के सरकारी अनुबंधों में कटौती की धमकी; ट्रंप बोले- US प्रशासन आर्थिक नुकसान...
ट्रंप ने दोहराई अपनी टैरिफ नीति
इसके साथ ही ट्रंप ने जर्मनी से अमेरिका को निर्यात किए जा रहे वाहनों पर 25% टैरिफ की बात दोहराई, जिससे जर्मन वाहन कंपनियों पर असर पड़ सकता है। इसपर मर्ज ने साफ कहा कि टैरिफ सभी के लिए नुकसानदायक हैं, लेकिन यूरोपीय संघ ही व्यापार समझौते करता है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक भाषण ने भी तनाव बढ़ाया, जिसमें उन्होंने जर्मनी की लोकतांत्रिक स्थिति पर सवाल उठाए। मर्ज ने इस टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया।