फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- व्यापार विवाद नहीं सुलझा तो चीन में होंगे हांगकांग से बुरे हालात

Sat, 31 Aug 2019 01:00 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
China US trade war
विज्ञापन

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन से आयातित सामान पर नया टैरिफ लागू करने की घोषणा की। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि नया टैरिफ एक सितंबर से लागू हो जाएगा। हम चीन के साथ व्यापार विवाद को सुलझाने पर चर्चा जारी रखेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर व्यापार विवाद नहीं सुलझा तो चीन में हांगकांग से भी बुरे हालात होंगे। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कैंप डेविड के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ट्रंप ने कहा कि वे व्यापार को लेकर जो भी निर्णय ले रहे हैं, वह तनाव को कम करेगा। अमेरिकी आर्थिक दबाव का असर चीन पर देखने को मिल रहा है, वे हांगकांग में प्रदर्शन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। 

व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि चीन के सामानों पर नया टैरिफ शुल्क समय पर लागू किया जाएगा। साथ ही हम चीन के साथ व्यापार मुद्दे पर बातचीत जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर चीन अमेरिका से समझौता नहीं करेगा, तो यह चीन  के लिए 61 सालों में सबसे खराब दौर होगा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा कि एक अगस्त को 21 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त चाइनीज समान पर एक सितंबर से 10 फीसदी आयात शुल्क लगाएंगे। इस निर्णय के बाद से अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के प्रमुख शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। व्यापार विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


इस नए आयात शुल्क के बाद से ही चीन में 13 प्रतिशत कंपनियां चीन को छोड़कर जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें