फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया पर भड़के ट्रंप: ईरान युद्ध कवरेज को लेकर जताई नाराजगी, कहा-पागलपन भरी रिपोर्टिंग से देश को हुआ नुकसान

Mon, 18 May 2026 11:37 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।

सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को पूरी तरह पागल बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान युद्ध में अमेरिका के सामने पूरी तरह घुटने टेक दे और अपनी हार मान ले, तब भी न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे फेक न्यूज माध्यम इसे छिपा जाएंगे। ये न्यूज चैनल और अखबार देश को यही दिखाएंगे कि ईरान ने अमेरिका पर बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मीडिया आउटलेट्स पर हमला बोला है। उन्होंने ईरान के साथ जारी संघर्ष से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर मुख्यधारा के मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने सीधे तौर पर कहा है कि कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थान ईरान युद्ध को लेकर पूरी तरह से गलत, पक्षपातपूर्ण और भ्रामक तरीके से खबरें प्रसारित कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने क्या लिखा? 
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मान लेते हैं कि ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण कर देता है। वह मान लेता है कि उसकी नौसेना खत्म हो चुकी है और समुद्र की तलहटी में डूब गई है। उसकी वायुसेना का नामोनिशान मिट चुका है। ईरान की पूरी सेना तेहरान से बाहर आ जाती है। वे अपने हथियार डाल देते हैं और हाथ ऊपर उठा लेते हैं। हर एक सैनिक सफेद झंडा लहराते हुए जोर-जोर से चिल्लाता है कि 'मैं सरेंडर करता हूं।' ईरान का बचा हुआ पूरा नेतृत्व आत्मसमर्पण के जरूरी दस्तावेजों पर दस्तखत कर देता है। वे महान और शक्तिशाली अमेरिका के सामने अपनी घुटने टेकने वाली हार स्वीकार कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें: India Norway Ties: नॉर्वे में व्यापारिक दिग्गजों के साथ पीएम मोदी की बैठक, दिया भारत में निवेश का न्योता
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे लिखा कि इसके बावजूद यह फेक न्यूज मीडिया देश को सच नहीं दिखाएगा। 'द फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स', 'द चाइना स्ट्रीट जर्नल' और 'सीएनएन' जैसी संस्थाएं कुछ और ही खबर चलाएंगी। ये सब मिलकर अपने अखबारों और चैनलों पर यही बड़ी हेडलाइन लगाएंगे कि ईरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर जीत हासिल की है। ये मीडिया संस्थान दिखाएंगे कि यह मुकाबला दूर-दूर तक बराबरी का नहीं था। ट्रंप ने कहा कि फेक मीडिया पूरी तरह अपना रास्ता भूल चुके हैं और सचमुच बिल्कुल पागल हो गए हैं।
विज्ञापन


दुश्मन देशों को मिल रहा है गलत संदेश
राष्ट्रपति ने अपने बयान में एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की इन भ्रामक रिपोर्ट्स से दुश्मन देशों, विशेषकर ईरान को “गलत संदेश” मिलता है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम फैलता है, बल्कि अमेरिका के रणनीतिक और सुरक्षा हित भी सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं। ट्रंप का मानना है कि मीडिया सनसनी फैलाने के चक्कर में देश के हितों को ताक पर रख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें