फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर बन रही दीवार का किया मुआयना, बोले- इसे कोई नहीं फांद सकता

Thu, 19 Sep 2019 05:10 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को मेक्सिको सीमा पर बनाई जा रही दीवार का मुआयना किया। यहां ट्रंप ने काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी और दीवार पर दस्तखत भी किए। इस दौरान उन्होंने दीवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि दीवार की ऊंचाई इतनी है कि इसे कोई नहीं फांद सकता। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सीमा पर बन रहे दीवार पर अच्छा काम हो रहा है।'

विज्ञापन

 

ट्रंप ने आशा जताई है कि मेक्सिको सीमा से आ रहे अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बनाई जा रही यह 800 किमी लंबी दीवार अगले साल तक पूरी हो जाएगी। अगर दीवार का काम 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो जाता है तो ट्रंप को चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है।

ट्रंप इस बार अवैध प्रवासियों के मुद्दे को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जनता के सामने जोर-शोर से रखना चाहते हैं। यहां ट्रंप ने कहा था कि प्रवासियों की समस्या हमारे लोगों को परेशान कर रही है और हम ऐसा नहीं होने दे सकते। इसके बाद ट्रंप ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा था कि अमेरिका पूरी तरह भर चुका है, हम अब और लोगों को यहां नहीं रख सकते। बेहतर होगा कि आप सही जगह वापस लौट जाएं।
विज्ञापन


 बता दें कि ट्रंप ने दीवार के निर्माण के लिए अरबों डॉलर की अपनी मांग को लेकर फरवरी में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी और अब दीवार का काम आधा से अधिक पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें