फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की खीझः रिटायर्ड कर्नल के लापता होने में भारत को दिया दोष

Thu, 19 Sep 2019 04:53 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का एक नया पैंतरा सामने आया है। पाक ने नई चाल चलते हुए आरोप लगाया है कि उसके रिटायर्ड सैन्य अफसर कर्नल हबीब जहीर की गुमशुदगी की पीछे भारत का हाथ है। पाक ने कहा कि इसमें भारत की खुफिया एजेंसियां शामिल हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि कर्नल हबीब जहीर वर्ष 2017 से लापता हैं। पाकिस्तान ने भारत की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इसमें पड़ोसी मुल्क का हाथ हो सकता है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उक्त सैन्य अफसर भारत की कस्टडी में हो सकता है।

पाकिस्तान ने आगे कहा कि ऐसी उम्मीद है कि भारत उन्हें कमांडर जाधव (कुलभूषण जाधव) के बदले में छोड़ेगा। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि हबीब के घर आने तक पाकिस्तान सरकार अब चैन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

 

भारत की तरफ से पाक के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि हबीब अप्रैल 2017 में जॉब इंटरव्यू के लिए नेपाल गए थे तभी से वो लापता हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें